facebookmetapixel
Advertisement
Kusumgar IPO Allotment Today: आज फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें GMP और लिस्टिंग डेटSEBI ने कर्मचारियों के लिए बदले नियम! नौकरी छोड़ने के बाद 2 साल तक नहीं कर सकेंगे यह कामविदेशी निवेशकों की होगी जोरदार वापसी? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप 15 शेयर और सेक्टरजुलाई में KOSPI 9,000 से लुढ़ककर 7,000 के नीचे कैसे पहुंचा? AI से लेकर भारत तक क्या है तस्वीरदेश के 10 बड़े बैंकों में एक साथ निवेश का मौका, ₹500 से कर सकेंगे शुरुआत; जानिए Bajaj AMC के NFO की डीटेलITR Filing 2026: क्या स्टूडेंट्स और बेरोजगारों को भी भरना होगा ITR? जानिए टैक्स नियम क्या कहते हैंडॉलर के मुकाबले ​रुपया फिसलकर ₹95.77 पर, शुरुआती कारोबार में 39 पैसे की भारी गिरावटQ1 Results Today: HCL Tech समेत 15 कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे, इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरLTIMindtree Share Price: Q1 नतीजों के बाद क्या करें? ब्रोकरेज अब भी बुलिश, 53% तक अपसाइड का अनुमानहोर्मुज पर बढ़ा संकट! अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, खाड़ी देशों तक पहुंची जंग

विश्लेषकों को बैंक ऑफ बड़ौदा में शानदार तेजी के आसार, फाइनैंशियल रिजल्ट के बाद ब्रोकरों ने दी ये राय

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 11:31 PM IST
bob, Bank of Baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के नतीजे के बाद, प्रमुख ब्रोकरों ने इस शेयर के लिए अपने कीमत लक्ष्य बढ़ा दिए हैं। सरकार के स्वामित्व वाले इस ऋणदाता ने चौथी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया।

विश्लेषकों को एक वर्ष में इस शेयर में करीब 29 प्रतिशत तेजी आने का अनुमान है, क्योंकि उनका मानना है कि BOB लगभग सभी मुख्य व्यावसायिक मानकों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में मजबूत स्थान पर है। मजबूत तिमाही प्रदर्शन के बावजूद शेयर का मूल्यांकन भी आकर्षक बना हुआ है।

BOB का शेयर NSE पर 0.3 प्रतिशत कमजोरी के साथ बंद हुआ। तुलनात्मक तौर पर, Nifty-50 में 0.57 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक (Nifty PSU Bank index) 0.34 प्रतिशत कमजोर हुआ।

BOB का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में एक साल पहले के मुकाबले 168 प्रतिशत बढ़कर 4,775 करोड़ रुपये रहा।

वित्तीय नतीजों के बाद कुछ प्रमुख ब्रोकरों ने यहां अपनी राय पेश की है:

जेपी मॉर्गन

रेटिंग: ओवरवेट

कीमत लक्ष्य: 230 रुपये

ब्रोकरेज का मानना है कि वित्त वर्ष 2024 में बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए 1 प्रतिशत आरओए (परिसंप​त्तियों का प्रतिफल) का अनुमान है, क्योंकि बीमा सहायक इकाइयों में मूल्यांकन को लेकर स्पष्टता का सकारात्मक असर देखा जा सकता है।

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज

रेटिंग: खरीद बरकरार रखें

कीमत लक्ष्य: 220 रुपये (शुरू में 195 रुपये था)

BOB उन कुछ बैंकों में शामिल है जिन्होंने वित्त वर्ष 2023 में ऋणों के साथ जमाएं बढ़ाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में, घरेलू जमाएं तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत बढ़ीं, जो इस क्षेत्र के लिए 2 प्रतिशत के मुकाबले ज्यादा है। बचत खातों (एसए) से संबं​धित प्रदर्शन मजबूत रहा और इसमें तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। घरेलू सीएएसए 41.6 प्रतिशत से बढ़कर 44.2 प्रतिशत पर पहुंच गया। बैंक ने पिछली तीन तिमाहियों में 1 प्रतिशत से अ​धिक का आरओए दिया है।

एमके ग्लोबल

रेटिंग: खरीद बरकरार रखें

कीमत लक्ष्य: 230 रुपये (शुरू में 220 रुपये था)

बैंक ने संकेत दिया है कि बढ़ते संभावित ऋण नुकसान (ECL) संबं​धित प्रावधान खर्च कुल ऋणों का 1-1.5 प्रतिशत होगा, जो प्रतिस्प​​र्धियों के मुकाबले कम है। हमें वित्त वर्ष 2024-26 के दौरान बैंक द्वारा 0.9-1.1 प्रतिशत/ 15-16 प्रतिशत का मजबूत ROA/ROE दर्ज किए जाने की संभावना है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज

रेटिंग: खरीद बनाए रखें

कीमत लक्ष्य: 200 रुपये (शुरू में 185 रुपये था)

संभावित मंदी से पहले बफर तैयार करना एक मजबूत रणनीति समझी जा रही है और हमें इसे नकारात्मक तौर पर नहीं देखना चाहिए। हमारा मानना है कि NIM और ऋण वृद्धि पर दबाव रहेगा, लेकिन कम ऋण लागत से पूंजी पर प्रतिफल 14-15 प्रतिशत के स्तरों पर बना रह सकता है। मूल्यांकन के नजरिये से हमारा मानना है कि BOB इस हालात में एसबीआई के मुकाबले नीचे कारोबार कर सकता है।

इलारा कैपिटल

रेटिंग: बढ़ाएं

कीमत लक्ष्य: 196 रुपये (शुरू में 182 रुपये था)

हमारा मानना है कि NIM में अच्छी तेजी आई है और अब इसमें नरमी आ सकती है, क्योंकि जमा लागत बढ़ने से दबाव पड़ सकता है। जहां BOB वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले वित्त वर्ष 2024 के लिए NIM सपाट स्तर पर बनाए रखेगा, वहीं हमें विपरीत हालात में 12-13 आधार अंक की गिरावट का अनुमान है।

जेएम फाइनैं​शियल

रेटिंग: खरीद बरकरार रखें

कीमत लक्ष्य: 235 रुपये (शुरू में 195 रुपये था)

हमारा मानना है कि मजबूत ऋण वृद्धि, नियं​​​त्रित ऋण लागत और परिचालन खर्च में कमी की मदद से BOB वित्त वर्ष 2025 तक 1 प्रतिशत/16.2 प्रतिशत का ROA/ROE दर्ज कर सकता है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 6:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement