facebookmetapixel
Advertisement
SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहीं

ब्रोकरों की संस्था ने मैजिकब्रिक्स के साथ मतभेद सुलझाए, फिर से साथ काम करेंगे!

Advertisement

इससे पहले एनएआर-इंडिया ने आरोप लगाया था कि ऑनलाइन रियल एस्टेट पोर्टल रियल एस्टेट एजेंटों का अपमान करता है, उनके बारे में गलत जानकारी देता है और उनकी अनदेखी करता है।

Last Updated- September 21, 2025 | 10:01 PM IST
Real Estate Prices

रेरा में पंजीकृत और अनुमोदित रियल एस्टेट एजेंटों की राष्ट्रीय संस्था, नैशनल एसोसिएशन ऑफ रियल्टर्स-इंडिया (एनएआर-इंडिया) ने घोषणा की है कि उसने मैजिकब्रिक्स रियल्टी सर्विसेज के साथ अपने संबंध फिर से जारी रखने का फैसला किया है। इससे पहले एनएआर-इंडिया ने आरोप लगाया था कि ऑनलाइन रियल एस्टेट पोर्टल रियल एस्टेट एजेंटों का अपमान करता है, उनके बारे में गलत जानकारी देता है और उनकी अनदेखी करता है।

दोनों संस्थाओं ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘मैजिकब्रिक्स और एनएआर-इंडिया ने अपने पुराने मतभेदों को सुलझा लिया है और वे नैतिक व्यवहार, जवाबदेही और उद्योग के दीर्घाव​धि विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में एकमत हैं।’

मई में, एनएआर-इंडिया ने अपने सदस्यों को मैजिकब्रिक्स के साथ सभी लिस्टिंग, विज्ञापन और व्यावसायिक लेनदेन बंद करने और इस प्लेटफॉर्म से किसी भी तरह का जुड़ाव न रखने का निर्देश दिया था। यह कदम मैजिकब्रिक्स द्वारा कुछ ऐसे कैंपेन वीडियो पोस्ट करने के बाद उठाया गया था, जिन्हें रियल एस्टेट एजेंटों की संस्था ने अपमानजनक माना था।

वीडियो को व्यावसायिक शोषण का तरीका बताते हुए, एनएआर-इंडिया ने कहा था कि मैजिकब्रिक्स के हाल के मार्केटिंग अभियान सीमा पार कर चुके हैं, क्योंकि वे ऐसा संदेश दे रहे हैं जो ब्रोकरेज पेशे को नुकसान पहुंचाता है, जबकि वे इसी इकोसिस्टम से लाभ कमाते रहते हैं।

हालांकि ऑनलाइन पोर्टल ने उन वीडियो को हटा दिया था, लेकिन एनएआर-इंडिया ने औपचारिक माफी और लिखित आश्वासन मिलने तक सभी तरह के संबंध खत्म करने के अपने फैसले पर अड़ा रहा।

Advertisement
First Published - September 21, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement