facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Share Market today: बाजार की सपाट शुरुआत, 60 हजार के नीचे सेंसेक्स,निफ्टी 17000 के पार

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 9:47 AM IST
Share Market

सपाट खुले बाजार 

28 फरवरी को बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 103.68 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 59,392.03 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 31.80 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 17,425.30 के स्तर पर नजर आ रहा था।

प्री-ओपनिंग 

मजबूत  वैश्विक संकेतों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार प्री-ओपनिंग में सपाट रहा। सेंसेक्स 44 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 59,332.55 के स्तर पर है।  वहीं निफ्टी 72.40 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,320.30 के स्तर पर नजर आ रहा था।

FII और DII आंकड़े

27 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2231.66 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

कैसा रहेगा आज का बाजार

फरवरी के आखिरी दिन आज बाजार के लिए ग्लोबल संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। SGX Nifty में फ्लैट कामकाज हो रहा है। US Futures भी करीब चौथाई परसेंट ऊपर नजर आ रहा है।

अमेरिकी मार्केट कल चढ़कर बंद हुए थे। ऐसे में ग्लोबल मार्केट से संकेत मिल रहे है कि आज भारतीय बाजार की शुरुआत फ्लैट नोट पर हो सकती हैं।

उधर क्रूड ऑयल की बात करें तो ब्याज दरों में और ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका से क्रूड का उबाल ठंडा पड़ा है। भाव 1% फिसलकर 82 डॉलर के करीब पहुंचा है। वहीं सोना एक छोटी रेंज में घूम रहा है ।

MSCI इंडेक्स में आएंगे BOB, CG पावर

बैंक ऑफ बड़ौदा आज से MSCI के Global Standard index में शामिल होगा। CG पावर और श्रीराम फाइनेंस भी हिस्सा होंगे लेकिन बायोकॉन इंडेक्स से बाहर होगा।

Q3 GDP ग्रोथ

Q3 में GDP ग्रोथ की रफ्तार में थोड़ी सुस्ती संभव है। पिछले साल के 5.4% के मुकाबले 4.7% पर ग्रोथ रह सकती है। आज शाम साढ़े 5 बजे आंकड़े आएंगे ।

कल कैसा था बाजार

 

वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांक सोमवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले पांच माह में यह लगातार गिरावट का सबसे लंबा दौर है। सूचना प्रौद्योगिकी (IT), वाहन और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 175.58 अंक यानी 0.30 फीसदी नुकसान के साथ 59,288.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 526.29 अंक तक गिरकर 58,937.64 अंक पर भी आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 73.10 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,392.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का यह लगातार सातवां दिन रहा। इस तरह दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगातार सात दिन की गिरावट के सितंबर, 2022 के दौर की बराबरी हो गई। बीते सात कारोबारी दिन में सेंसेक्स 2,031 अंक यानी 3.4 फीसदी गिर चुका है जबकि निफ्टी में 643 अंक यानी 4.1 फीसदी की गिरावट आई है।

 

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 8:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement