Share Market Today, 10 April: हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी
बुधवार 10 अप्रैल को बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत हरे निशान में हुई। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स में 190 अंकों का उछाल देखने को मिला। जबकि एनएसई के निफ्टी में 61 अंकों की तेजी नजर आई।
सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74900 के पास ट्रेड कर रहा. निफ्टी भी 22700 के पार ट्रेड कर रहा है।
सोना नए हाई पर, गोल्ड लोन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
गोल्ड ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया। सेंट्रल बैंक की खरीदारी और जियोपॉलिटिकल रिस्क से COMEX GOLD का भाव 2350 डॉलर के पार निकला। आज गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों में एक्शन दिख सकता है।
कैसा रहेगा आज का बाजार
आज यानी 10 अप्रैल बुधवार को बाजार में तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। ईद के मौके पर कल यानी 11 अप्रैल को बाजार बंद रहेंगे। ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव मिल रहे हैं। ग्लोबल मार्केट के आंकड़ों पर नजर डालें तो डाओ 300 अंक बढ़ा, वहीं नैस्डैक भी 52 अंक ऊपर बंद हुआ। घरेलू बाजार में सोना-चांदी लाइफ हाई पर पहुंच गए। वहीं ग्लोबल मार्केट में मेटल्स चमके। बाजार की नजर महंगाई की दर पर भी रहेगी जो कि करीब 3.4% रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें- सेंसेक्स ने छू ली 75,000 की चोटी, 400 लाख करोड़ रुपये का एमकैप हासिल करने के बाद बनाया नया कीर्तिमान
कैसा था कल का कारोबार
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को लार्ज कैप में मुनाफावसूली बढ़ने के कारण देसी शेयर बाजार ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी और अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। इससे पहले, आज पहली बार सेंसेक्स 75,000 अंक को पार कर 75,124 के रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई पर पर पहुंच गया था। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखें गए।
कल के कारोबार में BSE सेंसेक्स 59 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 24 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।
ये भी पढ़ें- Axis Bank से बाहर निकली बेन कैपिटल, बेची 1.08 फीसदी हिस्सेदारी
BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 58.80 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 74,683.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 74,603.37 और 75,124.28 के रेंज में कारोबार हुआ।
वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 23.55 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,642.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,612.25 और 22,768.40 के रेंज में कारोबार हुआ।