facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

Hospital Stocks पर 45% तक मिल सकता है रिटर्न! ब्रोकरेज ने दिए BUY रेटिंग वाले 4 दमदार स्टॉक्स

Advertisement

सेंट्रम ब्रोकरेज की रिपोर्ट: अस्पताल कंपनियों में दमदार ग्रोथ, मेदांता, मैक्स हेल्थ और आर्टेमिस टॉप चॉइस

Last Updated- February 19, 2025 | 6:33 PM IST
Healthcare

हेल्थकेयर सेक्टर की प्रमुख कंपनियों ने तीसरी तिमाही (Q3FY25) में दमदार प्रदर्शन किया है। सेंट्रम ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉस्पिटल कंपनियों की कमाई और मुनाफे में 22% की बढ़त देखी गई है। वहीं, EBITDA मार्जिन 25% पर स्थिर रहा, जो संकेत देता है कि खर्चों के बावजूद इन कंपनियों का मुनाफा अच्छा बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेदांता, मैक्स हेल्थ निवेशकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। बाजार में मौजूदा ट्रेंड और बिजनेस ग्रोथ को देखते हुए, सेंट्रम ने इन कंपनियों के शेयरों को ‘खरीदें’ (BUY) रेटिंग दी है।

शेयर प्राइस और टारगेट प्राइस: कितना फायदा मिलेगा?

सेंट्रम ब्रोकरेज के अनुसार, इन प्रमुख अस्पताल कंपनियों के शेयरों में शानदार ग्रोथ की संभावना है।

कंपनी रेटिंग मौजूदा शेयर प्राइस (₹) टारगेट प्राइस (₹) संभावित रिटर्न
मैक्स हेल्थ खरीदें 1020 1,260 23.52%
मेदांता खरीदें 1147 1470 28.16%
एस्टर डीएम खरीदें 420.35 610 45.15%
रेनबो होल्ड करें 1285 1,610 25.29%
यथार्थ रिड्यूस 386.05 410 6.20%

मेदांता, मैक्स हेल्थ क्यों हैं टॉप पिक्स?

सेंट्रम की रिपोर्ट में मेदांता, मैक्स हेल्थ को टॉप पिक्स के रूप में चुना गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मेदांता छोटे शहरों में अपने अस्पतालों के बेहतर प्रदर्शन के कारण मजबूत ग्रोथ दिखा रहा है। वहीं, मैक्स हेल्थ अपने मुनाफे और मार्जिन को सुधारने पर फोकस कर रहा है, जिससे यह निवेशकों के लिए आकर्षक बना हुआ है।

अस्पताल सेक्टर की ग्रोथ और बाजार का रुख

सेंट्रम ब्रोकरेज के अनुसार, हेल्थकेयर सेक्टर में अच्छी ग्रोथ जारी है। प्रति बेड औसत कमाई (ARPOB) ₹58,000 तक पहुंच गई, जिससे पता चलता है कि अस्पतालों की सर्विस चार्जिंग और डिमांड बनी हुई है। हालांकि, बेड ऑक्यूपेंसी 63% पर स्थिर है, जो पिछली तिमाही की तुलना में हल्की गिरावट दिखाती है।

निवेश करें या नहीं?

सेंट्रम ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर, हेल्थकेयर सेक्टर मजबूत ग्रोथ फेज में है और निवेशकों के लिए अच्छे मौके पेश कर रहा है। अगर इस सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं, तो मेदांता, मैक्स हेल्थ और आर्टेमिस को पोर्टफोलियो में शामिल करना एक फायदे का सौदा हो सकता है।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement