facebookmetapixel
RBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनस

Kronox Lab Sciences IPO: क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के शेयर ने की बाज़ार में शानदार एंट्री, 21 प्रतिशत उछाल पर हुई लिस्टिंग

नएसई पर यह 21.28 प्रतिशत उछाल के साथ 164.95 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

Last Updated- June 10, 2024 | 11:55 AM IST
IPO
Representative Image

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का शेयर निर्गम मूल्य 136 रुपये से 21 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 21.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 165 रुपये पर कारोबार शुरू किया। एनएसई पर यह 21.28 प्रतिशत उछाल के साथ 164.95 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 597.37 करोड़ रुपये रहा। क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन गत अबुधवार को 117.25 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 129-136 रुपये प्रति शेयर था। क्रोनॉक्स लैब साइंसेज ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 39.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

वडोदरा की क्रोनॉक्स लैब साइंसेज उच्च शुद्धता वाले विशेष रसायनों की निर्माता है। यह 185 से अधिक उत्पाद बनाती है। इन उत्पादों का इस्तेमाल मुख्य तौर पर औषधि, न्यूट्रास्युटिकल्स, बायोटेक, पशु स्वास्थ्य, वैज्ञानिक अनुसंधान, एग्रोकेमिकल्स और व्यक्तिगत देखभाल आदि के लिए किया जाता है।

क्रोनॉक्स अपने उत्पादों का निर्यात 20 से अधिक देशों को करती है। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और मिस्र शामिल हैं।

First Published - June 10, 2024 | 11:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट