Vikram Solar IPO GMP: सोलर एनर्जी सोल्यूशंस प्रोवाइडर विक्रम सोलर का आईपीओ (Vikram Solar IPO) खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में ग़दर मचा रहा है। कंपनी प्राइमेरी मार्केट से 2,079 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इस सप्ताह अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पेश करेगी। विक्रम सोलर लिमिटेड (VSL) भारत की सबसे बड़ी सोलर पीवी मॉड्यूल बनाने वाली कंपनियों में से एक है। मार्च 2025 तक कंपनी की इंस्टाल प्रोडक्शन कैपेसिटी 4.50 गीगावॉट है। कंपनी को सोलर एनर्जी इंडस्ट्री में 17 से ज्यादा साल का अनुभव है।
विक्रम सोलर आईपीओ (Vikram Solar IPO) सबस्क्रिप्शन के लिए मंगलवार यानी 19 अगस्त को खुलेगा। निवेशक 21 अगस्त तक इस आईपीओ के लिए बोली लगा सकेंगे। एंकर निवेशक सोमवार यानी 18 अगस्त को बोली लगा सकेंगे।
विक्रम सोलर आईपीओ का प्राइस बैंड 315 – 332 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ अलॉटमेंट 22 अगस्त को फाइनल हो सकता है। विक्रम सोलर आईपीओ शेयर दोनों स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर 26 अगस्त को लिस्ट हो सकते है। विक्रम सोलर के आईपीओ का लॉट साइज 45 इक्विटी शेयर है। रिटेल निवेशक 45 और इसके मल्टिपल में शेयर खरीदे सकते हैं।
Regaal Resources IPO Allotment Status यहां देखें
नॉन-लिस्टेड मार्केट में विक्रम सोलर आईपीओ के शेयर प्रीमियम पर चल रहे हैं। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार, विक्रम सोलर आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सब्सक्राइब करने के लिए खुलने से पहले ही पॉजिटिव बना हुआ है।
शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, विक्रम सोलर आईपीओ का जीएमपी (Vikram Solar IPO GMP) सोमवार (18 अगस्त) को 68 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। यह संकेत देता है कि शेयर अपने इश्यू प्राइस 332 रुपये की तुलना में 400 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। इस हिसाब से विक्रम सोलर आईपीओ के इक्विटी शेयर ग्रे मार्केट में ₹400 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड से 20 फीसदी ज्यादा है।
SBI Securities: सब्सक्राइब करें
एसबीआई सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ”विक्रम सोलर लिमिटेड (VSL) का मार्जिन प्रोफाइल इसके लिस्टेड कंपनियों की तुलना में कम है। इसका मुख्य कारण बैकवर्ड इंटीग्रेशन की कमी और सीमित निर्यात मौजूदगी है। जबकि आमतौर पर निर्यात बाजार में मार्जिन 2.0% से 2.5% अधिक होता है। वित्त वर्ष 2023 से 2025 के बीच कंपनी की इनकम, EBITDA और समायोजित नेट लाभ क्रमशः 29%, 63% और 211% की कम्पाउंड एनुअल दर (CAGR) से बढ़े हैं।”
ब्रोकरेज ने कहा, ”कंपनी की सौर मॉड्यूल निर्माण क्षमता वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग चार गुना बढ़कर 15.5 गीगावॉट होने की योजना है। आगे चलकर कंपनी की वृद्धि की रफ्तार क्षमता विस्तार और मजबूत घरेलू मांग से संचालित होगी। इसमें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम-कुसुम, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर में सोलर कैप्टिव प्लांट की ओर बदलाव तथा यूटिलिटी स्केल सोलर पावर क्षमता में वृद्धि जैसे कई कारक प्रमुख होंगे।”
ब्रोकरेज ने कहा, ”कंपनी के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है जब वित्त वर्ष 2027 में सौर सेल उत्पादन क्षमता चालू हो जाएगी। हम निवेशकों को इस इश्यू में कटऑफ प्राइस पर सब्सक्राइब करने की सलाह देते हैं।”
| Vikram Solar IPO | डिटेल्स |
|---|---|
| इश्यू खुलने की डेट | 19 अगस्त 2025 |
| इश्यू बंद होने की डेट | 21 अगस्त 2025 |
| प्राइस बैंड (₹) | ₹315 – ₹332 |
| इश्यू साइज (₹ करोड़ में) | ₹2,079 करोड़ |
| ओएफएस (₹ करोड़ में) | ₹579 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू (₹ करोड़ में) | ₹1,500 करोड़ |
| प्राइस बैंड पर शेयरों की संख्या | 6,26,31,605 शेयर |
| फेस वैल्यू (₹) | ₹10 |
| इश्यू के बाद बाज़ार पूंजीकरण (₹ करोड़) | ₹11,471 – ₹12,009 |
| बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLMs) | JM Financial, Nuvama Wealth Management, UBS Securities India, Equirus Capital, PhillipCapital India |
| रजिस्ट्रार | MUFG Intime India Private Ltd. |
| बिड लॉट | 45 शेयर और इसके मल्टिपल में |
| QIB (संस्थागत निवेशक) हिस्सा | 50% |
| रिटेल निवेशक हिस्सा | 35% |
| NIB (गैर-संस्थागत निवेशक) हिस्सा | 15% |
(डिस्क्लेमर: यहां IPO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। आईपीओ में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)