facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमान

दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरल

Advertisement

मंच पर ओपनएआई के ऑल्टमैन और एन्थ्रोपिक के अमोदेई रहे अलग-अलग

Last Updated- February 19, 2026 | 11:17 PM IST
OpenAI vs Anthropic

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) पर प्रभुत्व के लिए वै​श्विक प्रतिस्पर्धा और एक व्य​क्तिगत प्रतिद्वंद्विता गुरुवार को भारतीय मंच पर देखने को मिली। मंच पर प्रमुख एआई फर्मों ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और एन्थ्रोपिक के डारियो अमोदेई के शीर्ष अ​धिकारी एक-दूसरे के बगल में खड़े थे, लेकिन दोनों के बीच दूरियां साफ नजर आ रही थीं।

यह बात उस समय की है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के सुंदर पिचाई, मेटा के एलेक्जेंडर वांग समेत तमाम दिग्गजों को एआई के प्रति वैश्विक एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए एक फोटो ​खिंचवाने की बात कही। मंच पर मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ऊपर उठाया लेकिन ऑल्टमैन और अमोदेई ने अपने-अपने हाथ अलग रखे, जबकि दोनों बिल्कुल पास-पास खड़े थे।

कैमरे में कैद यह क्षण फौरन ही वायरल हो गया और दोनों पूर्व सहकर्मियों के बीच प्रतिद्वंद्विता को उजागर कर दिया। ऑल्टमैन से सहमति बढ़ते जाने पर ही अमोदेई ने अमोदेई ने एन्थ्रोपिक के रूप में अपना स्वतंत्र एआई उद्यम शुरू किया था।

ओपनएआई में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाले अमोदेई ने पांच साल तक वहां काम करने के बाद संगठन छोड़ दिया था। एआई शोधकर्ता और उद्यमी अमोदेई ने ऑल्टमैन के ओपनएआई से अलग होने के बाद 2021 में अपनी बहन डेनिएला के साथ एन्थ्रोपिक की शुरुआत की थी, जो जेनरेटिव एआई चैटबॉट चैटजीपीटी के लिए जाना जाता है।

चैटजीपीटी के व्यवसायीकरण और सुरक्षा के बारे में उनकी चिंताओं ने एन्थ्रोपिक को लगभग पांच वर्षों में ही 380 अरब डॉलर से अधिक की कंपनी के रूप में खड़ा कर दिया। दूसरी ओर ओपनएआई का मूल्यांकन 500 अरब डॉलर है।

मंच पर अजीब पल के बारे में पूछे जाने पर ऑल्टमैन ने संवाददाताओं को बताया कि वह कुछ भ्रमित थे और नहीं जानते थे कि क्या किया जाना है।

इस महीने की शुरुआत में ओपनएआई ने घोषणा की थी कि कंपनी अमेरिका में विज्ञापनों का परीक्षण कर रही है। इस दौरान इस बात की भी पुष्टि की कि यह फैसला चैटजीपीटी से प्रतिक्रियाओं के आधार पर नहीं बदलेगा। इसमें यह भी कहा गया था कि इस निर्णय से व्यापक स्तर पर प्रौद्योगिकी का प्रसार होगा और नए उपयोगकर्ता जुड़ेंगे।

ओपनएआई ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था, ‘फ्री ऐंड गो टियर्स को तेज और विश्वसनीय बनाए रखने के लिए मजबूत ढांचा और निरंतर निवेश की आवश्यकता होती है। विज्ञापन उस काम को आ​र्थिक रूप से सहारा देने में मदद करते हैं। उच्च गुणवत्ता वाले मुफ्त और कम लागत वाले विकल्पों के माध्यम से एआई तक व्यापक पहुंच होती है। हमें समय के साथ अपनी पेशकश की जाने वाली बुद्धिमत्ता और क्षमताओं में सुधार करते रहने में सक्षम बनाते हैं।”

ओपनएआई ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था, ‘फ्री और गो टियर को तेज एवं भरोसेमंद बनाए रखने के लिए मजबूत बुनियादी ढांचे और निरंतर निवेश की आवश्यकता होती है। विज्ञापन उस काम में वित्तीय मदद करते हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले मुफ्त और कम लागत वाले विकल्पों क माध्यम से एआई तक पहुंच बढ़ाते हैं और हमें समय के साथ अपनी समझ एवं क्षमता सुधारने में सक्षम बनाते हैं।’

इस बीच, एन्थ्रोपिक ने एक सुपर बाउल विज्ञापन जारी किया, जिसमें कहा गया कि इसका बड़ा भाषा मॉडल क्लॉड में कभी भी कोई विज्ञापन नहीं होगा, क्योंकि इससे मंच पर चैटबॉट की प्रतिक्रिया को प्रभावित करेगी, लेकिन यह प्रतिद्वंद्विता का केवल एक कारण था। दोनों कंपनियां वैश्विक स्तर पर अपना विस्तार कर रही हैं, क्योंकि वे सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए डेवलपर-ग्रेड एजेंटिक वर्कफ्लो के लिए जोर दे रही हैं। एन्थ्रोपिक के पास एक क्लाउड कोड सुइट है, जबकि ओपनएआई की पेशकश को कोडेक्स के रूप में जाना जाता है।


(साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - February 19, 2026 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement