facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

Tata Capital IPO: सितंबर के आखिर में आएगा टाटा कैपिटल का आईपीओ, ₹17,200 करोड़ जुटाने की योजना

Advertisement

Tata Capital IPO: DRHP के अनुसार 47.58 करोड़ शेयरों के प्रस्तावित आईपीओ में 21 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और 26.58 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

Last Updated- August 31, 2025 | 3:37 PM IST
IPO

Tata Capital IPO: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) टाटा कैपिटल सितंबर के आखिर में अपना 17,200 करोड़ रुपये का बहुप्रतीक्षित आईपीओ लाने के लिए तैयार है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। आरंभिक सार्जवनिक निर्गम (IPO) से कंपनी की वैल्यू में लगभग 11 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। टाटा कैपिटल 30 सितंबर तक शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है।

टाटा कैपिटल जारी करेगी 21 करोड़ फ्रेश शेयर

अगस्त में दायर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार 47.58 करोड़ शेयरों के प्रस्तावित आईपीओ में 21 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और 26.58 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है। OFS के तहत, टाटा संस 23 करोड़ शेयर बेचेगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) 3.58 करोड़ शेयर बेचेगा।

Also Read: Upcoming IPOs: सितंबर के पहले हफ्ते में धमाकेदार शुरुआत, 7 नए IPOs और 13 कंपनियों की लिस्टिंग से मचेगी हलचल

टाटा कैपिटल में टाटा संस की 88.6% हिस्सेदारी

इस समय टाटा कैपिटल में टाटा संस की 88.6% हिस्सेदारी है, जबकि आईएफसी के पास 1.8% हिस्सेदारी है। आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कंपनी के टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने और आगे की उधारी सहित भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

यह आईपीओ सफल होने पर भारत के फाइनेंस सेक्टक का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा। नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज के बाद हाल के वर्षों में आईपीओ लाने वाली यह टाटा ग्रुप की दूसरी कंपनी होगी।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 31, 2025 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement