facebookmetapixel
Advertisement
India AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोककोयला खदानों का संचालन तेज करने के लिए समय-सीमा में होगा बदलाव! मंत्रालय ने रखा प्रस्तावसरकारी आंकड़ों से अपने आंकड़े जोड़ेगा ईपीएफओ!नई जीडीपी सीरीज में सरकारी आवास सुविधा को वेतन का हिस्सा माना जाएगा, PFCE में भी जोड़ा जाएगासाल के अंत तक शुरू होगा रेयर अर्थ मैग्नेट का उत्पादन, चार राज्यों में बनेंगे प्रसंस्करण पार्ककेकेआर को देसी बाजार में बदलाव की उम्मीदRBI के ड्रॉफ्ट नियमों से गिफ्ट सिटी में बढ़ सकता है बैंकों का रुझान

Bluestone Jewellery IPO: अलॉटमेंट हुआ फाइनल, शेयर मिले या नहीं; फटाफट चेक करें स्टेटस और लेटेस्ट GMP

Advertisement

Bluestone Jewellery IPO Allotment: ब्लूस्टोन ज्वैलरी का आईपीओ सोमवार, 11 अगस्त को बोली के लिए खुला और बुधवार, 13 अगस्त को बंद हुआ।

Last Updated- August 14, 2025 | 9:58 AM IST
Aye Finance IPO

Bluestone Jewellery IPO allotment status: ब्लूस्टोन ज्वेलरी आईपीओ (Bluestone Jewellery IPO) के अलॉटमेंट को गुरुवार (14 अगस्त 2025) को फाइनल रूप दे दिया गया। निवेशकों से फीका रिस्पांस मिलने और 2.7 गुना सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए बुधवार (13 अगस्त) को बंद हो गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 4,46,19,603 शेयरों के लिए मिली बोलियां है। जबकि पेशकश पर 1,63,89,889 शेयर रखे गए थे।

Bluestone Jewellery IPO Allotment स्टेटस कैसे चेक करें

निवेशक ब्लूस्टोन ज्वेलरी आईपीओ (Bluestone Jewellery IPO) अलॉटमेंट को फाइनल रूप दिए जाने के बाद बीएसई, एनएसई या रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट कैफीन टेक्नोलॉजीस (KFin Technologies) पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BSE पर Bluestone Jewellery IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Bluestone Jewellery IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Bluestone Jewellery IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी आईपीओ (Bluestone Jewellery IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नई पीढ़ी के IPOs की निकली हवा, सिर्फ एक-तिहाई आईपीओ ही बाजार के रिटर्न को मात दे पाए

Bluestone Jewellery IPO GMP

अनौपचारिक बाज़ारों पर नज़र रखने वाले सूत्रों के अनुसार, ब्लूस्टोन ज्वैलरी के नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में लगभग 519 पर सपाट कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू प्राइस बैंड के अपर एंड के मुकाबले 2 रुपये या 0.39 प्रतिशत के मामूली प्रीमियम पर था। यह ब्लूस्टोन ज्वैलरी के शेयरों की सपाट लिस्टिंग का संकेत देता है। लेकिन अनुमान अलग-अलग हो सकते हैं, क्योंकि ग्रे मार्केट अनियमित है।

Bluestone Jewellery IPO listing date

ब्लूस्टोन ज्वैलरी का आईपीओ सोमवार, 11 अगस्त को बोली के लिए खुला और बुधवार, 13 अगस्त को बंद हुआ। अलॉटमेंट पूरा होने के बाद सफल बोलीदाताओं के डीमैट खातों में सोमवार, 18 अगस्त को राशि जमा कर दी जाएगी। जिन आवेदकों को कोई शेयर अलॉट नहीं हुएहै, उनकी राशि की वापसी का प्रोसेस भी सोमवार को शुरू होगा। ब्लूस्टोन ज्वैलरी के शेयर मंगलवार, 19 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते है।

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement