facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

INR vs USD: रुपया 41 पैसे लुढ़ककर 81.93 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 5:14 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutterstock

वर्ष 2022-23 की आर्थिक समीक्षा में देश का निर्यात सुस्त रहने तथा चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़ने का अनुमान लगाए जाने के बाद रुपये पर दबाव कायम हो गया तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 41 पैसे लुढ़ककर 81.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती से भी निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.61 पर कमजोर खुला लेकिन दिन के कारोबार में यह 82 प्रति डॉलर तक लुढ़क गया।

कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से 41 पैसे लुढ़ककर 81.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.58 के दिन के उच्च स्तर और 82.07 के निम्न स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 फीसदी बढ़कर 102.43 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.18 फीसदी घटकर 83.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व से ब्याज दर के फैसले और 2023-24 के आम बजट के लिए तैयार हैं, दोनों की घोषणा बुधवार को होनी है।

यह भी पढ़ें: Adani Enterprises FPO: बिक्री के आखिरी दिन हुआ पूरा सब्सक्राइब

आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि निर्यात में स्थिरता रहने और बाद में चालू खाते के घाटे के बढ़ने के कारण भारतीय रुपये का मूल्य दबाव में रह सकता है। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 49.49 अंक की तेजी के साथ 59,549.90 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 6,792.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement