facebookmetapixel
Advertisement
भारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिक

भारतीय बाजार में फिर लौट सकते हैं यूरोपीय निवेशक, मैक्वेरी ने जताई निवेश बढ़ाने की संभावना

Advertisement

निफ्टी में हालिया गिरावट के बाद अंडरवेट पोजीशन घटाने की योजना, एफपीआई निवेश पर बारीकी से नजर

Last Updated- March 10, 2025 | 10:19 PM IST
FPI

मैक्वेरी ने एक नोट में कहा है कि यूरोपीय निवेशक देसी इक्विटी में नया निवेश करने पर विचार कर रहे हैं और इस तरह से वे अपना अंडरवेट पोजीशन बदलना चाह रहे हैं। मैक्वेरी के रणनीतिकारों सुरेश गणपति और पुनीत बहलानी ने एक नोट में कहा, पिछले हफ्ते यूरोपीय संघ के 30 निवेशकों के साथ बैठक में हमने स्पष्ट रूप से महसूस किया कि भारतीय बाजारों में हाल ही में हुई गिरावट (सितंबर 2024 में शीर्ष स्तरों से निफ्टी में करीब 15 फीसदी की गिरावट) के बाद निवेशक भारतीय बाजारों में पैसा लगाना चाह रहे हैं।

उनमें से अधिकांश ओवरवेट पोजीशन में नहीं जाना चाहते हैं, लेकिन अपने मौजूदा अंडरवेट रुख को कम करने के बारे में सोच रहे थे। भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए यूरोपीय देश प्रमुख गंतव्यों में से एक हैं। लक्जमबर्ग, आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, नॉर्वे और नीदरलैंड 10 अग्रणी एफपीआई क्षेत्र हैं। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक एफपीआई ने देसी इक्विटी से 15 अरब डॉलर की निकासी की है। बिकवाली की वजह भारत की आय व आर्थिक वृद्धि में नरमी, महंगा मूल्यांकन और चीन की इक्विटी की ओर बढ़ता आकर्षण रही।

मैक्वेरी के इन्हीं विश्लेषकों ने कहा, कई लोगों का मानना है कि भारत एक संरचनात्मक कहानी है और चीन में संरचनात्मक मुद्दे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक अल्पकालिक मामला है। कुछ निवेशकों का मानना है कि चीन मौजूदा स्तरों से एक संरचनात्मक स्तर पर दोबारा रेटिंग की कहानी है और उनका मानना है कि शी जिनपिंग शेयर बाजारों का इस्तेमाल धन के असर को बढ़ाने और इसके परिणामस्वरूप खपत को पुनर्जीवित करने के लिए एक जरिये के रूप में करेंगे।

नोट में कहा गया है कि ईयू के निवेशक देसी निवेशकों के सेंटिमेंट की परख के लिए म्युचुअल फंडों में निवेश की नजदीकी से निगरानी कर रहे हैं।

मैक्वेरी ने नोट में कहा, निवेशक चिंतित थे कि हाल ही में हुई गिरावट के बाद देसी तरलता कैसे प्रभावित हो सकती है और वे मासिक एसआईपी निवेश और समग्र एमएफ निवेश पर उत्सुकता से नजर रख रहे थे। उनके अनुसार निवेश में कोई भी गिरावट भारतीय बाजारों में सुधार को पटरी से उतारने वाला सबसे बड़ा जोखिम हो सकता है।

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement