facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

Indian Oil से जुड़ी PSU ने 50% डिविडेंड की घोषणा की, रिकॉर्ड डेट के बारे में जानें

Advertisement

चेन्नई पेट्रो ने घोषित किया ₹5 का डिविडेंड, शेयरधारकों को मिलेगा 50% लाभ

Last Updated- April 25, 2025 | 4:44 PM IST
OMC Stocks

इंडियन ऑयल की सहायक कंपनी चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Chennai Petroleum Corporation Ltd) ने अपने निवेशकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 50% का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यानी हर ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर पर निवेशकों को ₹5 का लाभांश मिलेगा।

बोर्ड मीटिंग में लिया गया फैसला

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि यह फाइनल डिविडेंड है, जिसे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंजूरी दे दी है। हालांकि, यह भुगतान शेयरधारकों की सालाना आम बैठक (AGM) में अंतिम मंजूरी के बाद ही किया जाएगा।

रिकॉर्ड डेट और भुगतान की समयसीमा

कंपनी ने बताया है कि डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट यानी वह तारीख जब तक आपके पास शेयर होने चाहिए, उसे जल्द ही घोषित किया जाएगा। वहीं, AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान कर दिया जाएगा।

PSU स्टेटस और इंडियन ऑयल से कनेक्शन

चेन्नई पेट्रो एक सरकारी उपक्रम (PSU) कंपनी है और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की सब्सिडियरी मानी जाती है। यह रिफाइनिंग और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के बिज़नेस में एक्टिव है और इसकी वित्तीय स्थिति पिछले कुछ समय में मजबूत रही है।

Advertisement
First Published - April 25, 2025 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement