facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Battery Stocks: बैटरी कंपनियों के शेयर बने रॉकेट, बजट की टैक्स छूट से दिखी ताबड़तोड़ तेजी

Advertisement

कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी का स्क्रैप, लेड और जिंक पर अब बेसिक कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी।

Last Updated- February 01, 2025 | 1:49 PM IST
Battery Stocks

शनिवार का दिन बैटरी सेक्टर के लिए किसी तोहफे से कम नहीं रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget 2025 में ऐसा ऐलान किया जिसने बैटरी कंपनियों के शेयरों में रफ्तार भर दी। उन्होंने बैटरी निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में छूट देने की घोषणा की, और इसके बाद अमारा राजा बैटरी और एक्साइड जैसी कंपनियों के शेयरों ने नई ऊंचाई छू ली।

सीतारमण ने बजट में कहा कि बैटरी निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण कच्चे माल जैसे:

कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी का स्क्रैप, लेड और जिंक पर अब बेसिक कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी।

इसके साथ ही:

ईवी बैटरी (Electric Vehicle Battery) के निर्माण के लिए 35 अतिरिक्त वस्तुएं ड्यूटी फ्री लिस्ट में जोड़ी जाएंगी। मोबाइल फोन बैटरी के निर्माण के लिए भी 28 अतिरिक्त वस्तुओं को छूट मिलेगी। ओपन सेल के पार्ट्स पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी जाएगी।

शेयर बाजार में मचा हड़कंप

इस ऐलान के बाद बैटरी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली:

अमारा राजा बैटरी के शेयर में 5.6% का उछाल आया और यह 1,093.6 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया।
एक्साइड के शेयर भी 3.8% चढ़कर 388.9 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।

हालांकि, इसके विपरीत बीएसई सेंसेक्स में 108 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 77,391.9 पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement