facebookmetapixel
चांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगात

Budget 2024-25: खास पर्यटन स्थलों का होगा विकास, मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

Interim Budget 2024-25: केंद्र सरकार लक्षद्वीप समेत देश के द्वीपीय क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई विकास परियोजनाएं शुरू करेगी।

Last Updated- February 01, 2024 | 11:43 PM IST
Budget 2024-25: Interest free loans will be available for development, marketing and branding of special tourist destinations Budget 2024-25: खास पर्यटन स्थलों का होगा विकास, मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश करते हुए ऐलान किया कि केंद्र सरकार लक्षद्वीप समेत देश के द्वीपीय क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई विकास परियोजनाएं शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि द्वीपों पर पोत संपर्क, पर्यटन के लिए बुनियादी ढांचा और तमाम सुवधाएं विकसित की जाएंगी। लक्षद्वीप ने उस समय सुर्खियां बटोरी थीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस द्वीप का दौरा किया था।

वित्त मंत्री ने कहा कि द्वीपों पर विकास परियोजनाएं शुरू करने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि विशिष्ट पर्यटन स्थलों के विकास के लिए राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इन पर्यटन स्थालों के विकास और इनकी विश्व स्तर पर ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए उन्हें लंबी अवधि के लिए ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता के आधार पर पर्यटन केंद्रों के लिए रेटिंग ढांचा स्थापित किया जाएगा।

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा, ‘देश के 60 अलग-अलग शहरों में जी20 शिखर सम्मेलन की बैठकों के सफल आयोजन से भारत की विविधता को विश्व पटल पर रखने में खासी मदद मिली है। हमारी आर्थिक ताकत ने देश को कारोबारी और कांफ्रेंस पर्यटन के लिए आकर्षक केंद्र बनाया है। अब हमारा युवा वर्ग भी यात्राएं करने और नई-नई चीजें खोने की तमन्ना कर रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘आध्यात्मिक पर्यटन समेत सभी तरह के पर्यटन में स्थानीय उद्यमियों के लिए व्यापक संभावनाएं नजर आ रही हैं।’

हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यह अंदाजा लग गया कि आध्यात्मिक पर्यटन में काफी संभावनाएं हैं। हाल ही में जैफरी रिपोर्ट में कहा गया था कि अयोध्या में राम मंदिर प्रतिवर्ष 5 करोड़ आध्यात्मिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय को इस अंतरिम बजट में 2,449.62 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अखिल भारतीय व्यापारी संघ (कैट) ने अनुमान लगाया था कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ही देश भर में 1 लाख करोड़ का कारोबार हुआ। यात्रा प्लेटफार्म मेक माई टि्रप के सीईओ राजेश मैगो ने कहा कि सरकार द्वारा रेल और हवाई यातायात के साथ-साथ पर्यटन स्थलों, विशेष तौर पर द्वीपीय और आध्यात्मिक पर्यटन के विकास पर जोर देना इस क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि के लिए रणनीतिक योजना को दर्शाता है।

First Published - February 1, 2024 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट