facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

GST Rate Cut: डायग्नोस्टिक टेस्ट की कीमतों में बदलाव नहीं, कंपनियों की स्ट्रैटेजी में फर्क

Advertisement

अगर डायग्नोस्टिक परीक्षण की लागत 100 रुपये है तो डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता द्वारा वहन की जाने वाली लागत लगभग 80 रुपये होगी।

Last Updated- September 04, 2025 | 10:28 PM IST
Diagnostics

GST Rate Cut: जहां चिकित्सा उपकरणों, डायग्नोस्टिक किट और रीएजेंट्स पर कर की मौजूदा 12 और 18 प्रतिशत दर को घटाकर 5 प्रतिशत करने का जीएसटी परिषद का फैसला स्वागत किया जा रहा है, वहीं प्रमुख डायग्नोस्टिक कंपनियों का मानना ​​है कि इसके कारण परीक्षण की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

उद्योग संगठन नैटहेल्थ की अध्यक्ष और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रमोटर एवं कार्यकारी अध्यक्ष अमीरा शाह ने बताया कि अगर डायग्नोस्टिक परीक्षण की लागत 100 रुपये है तो डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता द्वारा वहन की जाने वाली लागत लगभग 80 रुपये होगी।

उन्होंने कहा, ‘इसमें से रीएजेंट्स और रसायनों की लागत लगभग 20 रुपये है और 60 रुपये अन्य लागत है। जब रीएजेंट्स की कीमत में 13 प्रतिशत की गिरावट आती है तो कुल मिलाकर प्रभावी लाभ लगभग 2 प्रतिशत या उससे भी कम होता है।’ इसलिए, मरीज पर इसका ज्यादा असर नहीं होगा।

शाह ने कहा कि मूल्य तय करने के लिए कंपनियां अलग अलग रणनीति अपना सकती हैं। कुछ इस कर बदलाव का लाभ मरीजों को दे सकती हैं तो कुछ अपना मार्जिन बढ़ाने में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं और कुछ अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि को बेहतर करने में भी निवेश पर जोर दे सकती हैं।

महाजन इमेजिंग ऐंड लैब्स के संस्थापक और अध्यक्ष तथा फिक्की स्वास्थ्य सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. हर्ष महाजन ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि उपकरण मैंटेनेंस सेवा अनुबंधों पर भी जीएसटी दरों को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 4, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement