facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

आईसीएफआई: विदेश में झंडे गाड़ने की तैयारी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:06 AM IST

आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल (आईबीएस) अब विदेशों में भी प्रबंधन शिक्षा केंद्र खोलने की तैयारी में है।


आईबीएस के देश भर में 16 कैंपस हैं और अब वह विदेशों में 5 कैंपस खोलने की योजना बना रहा है।

अहमदाबाद स्थित आईबीएस के निदेशक पी बाला भास्करन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमारी योजना अगले साल तक विदेशों में प्रबंधन केंद्र खोलने की है।

इनमें से एक लंदन के पास होगा, दूसरा स्विट्जरलैंड में जिनेवा के करीब, तीसरा यूएई में दुबई के पास और बाकी दो सिंगापुर और एडीलेड में होंगे।’

इन केंद्रो पर पढ़ाई जून, जुलाई या फिर अगस्त से शुरू होगी। पाठयक्रम शुरू होने का समय इस बात पर करेगा कि स्थानीय इलाकों में प्रवेश प्रक्रिया के लिये कौन सा समय सबसे उपयुक्त है।

प्रबंधन पाठयक्रमों को डिजाइन करते वक्त इस बात का खास खयाल रखा गया है कि ये जिन देशों में शुरू किए जाएंगे, वे वहां की स्थानीय जरूरतों के अनुरूप हों।

मौजूदा माहौल भले ही नौकरी के लिहाज से बहुत उपयुक्त नहीं है पर भास्करन का मानना है, ‘अंतरराष्ट्रीय आर्थिक हालात फिलहाल तो बहुत उपयुक्त नहीं हैं। पर जिन छात्रों का दाखिला अभी होगा वे 2011 में अपना कोर्स पूरा करेंगे। हमें उम्मीद है कि तब तक आर्थिक हालात सुधर चुके होंगे।’

इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड फाइनैंशियल एनालिस्ट ऑफ इंडिया (आईसीएफएआई), आईबीएस का गठन 1995 में हुआ था।

Advertisement
First Published - November 30, 2008 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement