facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Update: हैवीवेट शेयरों में बिकवाली से बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक गिरा; निफ्टी 26,200 के पासStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

पांच हफ्ते के उच्चतम स्तर पर कच्चे तेल की कीमत, ओपेक के फैसले का दिख रहा है असर

Last Updated- December 11, 2022 | 1:55 PM IST

तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक के तेल उत्पादक में कटौती के फैसले का असर दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमत पांच हफ्तों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। तेल उत्पादक देशों के समूह ने फैसला लिया था कि वह कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करेगी जिसके बाद से ही कच्चे तेल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
तेल उत्पादन में कटौती का फैसला

दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक समूह ने फैसला लिया है कि नवंबर से वह 20 लाख बैरल कच्चे तेल के रोजाना उत्पादन में कमी लाएगा ताकि कच्चे तेल के भाव में तेजी बरकरार रहें। बीते कई महीनों से कच्चे तेल के दाम में काफी गिरावट देखी गई थी। दुनिया में आर्थिक मंदी की आशंका के बीच ओपेक का फैसला निराशाजनक था। अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने ओपेक के फैसले की निंदा भी की थी। अमेरिका का कहना था कि ओपेक रूस के प्रभाव में आकर फैसला ले रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि रूस भी ओपेक का सदस्य है।
कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि

ओपेक के फैसले के बाद से ही कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि देखी जा रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 3.5 डॉलर की वृद्धि के साथ 97.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अगर बात अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की करें तो यह 4.19 डॉलर की वृद्धि के साथ 92.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। 30 अगस्त के बाद यह अपने उच्चतम स्तर पर है। जानकारों का मानना है कि तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन में कटौती का फैसले के कारण कच्चे तेल की कीमत जल्द ही 110 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती है।

First Published - October 10, 2022 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट