facebookmetapixel
Union Budget 2026 से बड़ी उम्मीद, खपत बढ़ाने और MSMEs को रफ्तार देने पर हो जोर: निर्मल के. मिंडासुस्त शेयर बाजार के बीच 2025 में डीमैट खातों की रफ्तार आधी, 3.06 करोड़ पर सिमटीखाद में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांग, देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन सेबीमा सेक्टर में बड़ा बदलाव संभव, कमीशन ढांचे पर नियामक और सरकार के बीच चल रही बातचीतMotherson का मुंबई में बड़ा दांव: BKC में 100 करोड़ रुपये का प्रीमियम ऑफिस स्पेस खरीदासुमधुर ग्रुप का बेंगलूरु में बड़ा दांव: 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से 6 लग्जरी परियोजनाएं लॉन्च करेगी कंपनीदिसंबर में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 6% घटा, SIP ने बनाया नया रिकॉर्डNCR से बाहर उछाल का असर: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट परियोजना पंजीकरण रिकॉर्ड स्तर परयशोभूमि में बनेगा ITC होटल्स का भव्य 5-स्टार होटल, दिल्ली को मिलेगा नया अंतरराष्ट्रीय ठिकानावोडाफोन आइडिया को AGR बकाये में 10 साल की बड़ी राहत, 5G विस्तार का रास्ता साफ

कोविड प्रतिबंधों में ढील दे रहे राज्य

Last Updated- December 11, 2022 | 9:13 PM IST

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने और केंद्र द्वारा राज्यों को पाबंदियों में ढील देने के लिए कहने के बाद अनेक राज्य महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर लगाई गई बंदिशों को हटाने पर विचार कर रहे हैं। हरियाणा ने बुधवार रात से सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए हैं, वहीं महाराष्ट्र दिल्ली, गुजरात, केरल जैसे राज्य भी इस मामले में विचार के लिए जल्द ही समीक्षा बैठक बुला सकते हैं।
21 जनवरी को संक्रमण के दैनिक मामले 3.37 लाख तक पहुंचने के बाद से नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर लगातार 5 फीसदी से नीचे बनी हुई है। देश में साप्ताहिक संक्रमण दर वर्तमान 3.04 फीसदी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 फरवरी को पत्र लिखकर सभी राज्यों से स्थिति की समीक्षा करने और अतिरिक्त प्रतिबंधों को हटाने पर विचार करने के लिए कहा था। केंद्र ने कहा कि राज्य स्तर पर अतिरिक्त प्रतिबंधों से लोगों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
राज्य धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील दे रहे हैं। उदाहरण के लिए गुजरात ने पिछले हफ्ते रात्रिकालीन कफ्र्यू में तीन घंटे की ढील देते हुए इसे रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया था।
सरकार के सूत्रों के अनुसार केंद्र द्वारा राज्यों को स्थिति की समीक्षा करने और अतिरिक्त प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार करने के लिए कहने के बाद महाराष्ट्र सरकार भी इस महीने के अंत तक कोविड संबंधी बंदिशों को तेजी से हटा सकती है। संक्रमितों की संख्या, विभिन्न जिलों में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या आदि को ध्यान में रखते हुए राज्य मंत्रिमंडल जल्द ही इस मामले पर विचार कर सकता है।
दिल्ली में भी अधिकतर प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। हालांकि रात्रि कफ्र्यू अभी लगा हुआ है लेकिन दुकानों को जल्द बंद करने के निर्णय वापस लेने पर अगले हफ्ते दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में विचार किया जा सकता है। दिल्ली में 97 फीसदी से ज्यादा कोविड बिस्तर खाली हैं और दैनिक संक्रमण दर जनवरी मध्य के 30 फीसदी से घटकर 2 फीसदी से कम रह गई है।
केरल भी कोविड प्रतिबंधों में कुछ ढील दे रहा है जबकि राज्य में संक्रमण दर 15.75 फीसदी है। केरल के आपदा प्रबंधन विभाग ने सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों पर घरों से काम करने के आदेश को हटा लिया है। हालांकि केरल में मामलों के  आधार पर जोन-आधारित बंदिशें जारी रहेंगी।
तमिलनाडु में भी संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है। ऐसे में राज्य सरकार 16 फरवरी से कुछ और ढील दी है। 1 फरवरी को राज्य में 16,096 नए मामले आए थे जबकि 16 फरवरी को संक्रमितों की संख्या 92 फीसदी तक घट गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या में भी 82 फीसदी की कमी आई है।
तमिलनाडु में शादी और अंतिम संस्कार में सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति को छोड़कर अन्य सभी बंदिशों हटा ली हैं। राज्य में 16 फरवरी से स्कूलों में सभी कक्षाओं की पढ़ाई शुरू हो गई है। होटल, मॉल, जिम, आदि में 10 फीसदी क्षमता के साथ संचालन की अनुमति दी गई है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र और राज्य के कोविड कार्यबल से जानकारी मांगी है ताकि महाराष्ट्र को जल्द से जल्द ‘मास्क-मुक्त’ करने के उपाय किए जा सकें। उन्होंने ब्रिटेन और कुछ अन्य देशों का उदाहरण दिया है जहां के नागरिक मास्क नहीं लगाने के पक्ष में हैं। हालांकि सरकार के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि पाबंदियां हटाए जाने के बाद भी मास्क लगाना जरूरी होगा।इस माह की शुरुआत में महाराष्ट्र ने निर्धारित समय में पर्यटन स्थलों को खोलने की अनुमति दी थी। स्पा, स्विमिंग पूल, वाटर पार्क को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति है। शादी समारोह में आयोजन स्थल पर 25 फीसदी क्षमता के साथ संचालन की मंजूरी दी गई है।
राज्य में थिएटर और रेस्टोरेंट भी 50 फीसदी क्षमता के चलाए जा सकते हैं। निचली कक्षाओं के स्कूल भी खुल गए हैं लेकिन कई स्कूल अभी ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा भी दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल भी धीरे-धीरे प्रतिबंधों को हटा रहा है। राज्य में 8वीं से 12वीं तक के स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान 3 फरवरी से खुल गए हैं। रेस्टोरेंट, बार और सिनेमाघरों को 75 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। कोलकाता मेट्रो को 75 फीसदी क्षमता के साथ परिचालन की अनुमति दी गई है।

First Published - February 17, 2022 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट