facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Paytm के शेयर में आज फिर लगा लोअर सर्किट, पिछले तीन दिन में 14% टूटा, भाव 317.45 पर आया

पिछले तीन दिनों की 14 प्रतिशत की गिरावट के साथ पेटीएम के शेयर की कीमत 20 अक्टूबर, 2023 को 52 सप्ताह के हाई लेवल 998.30 रुपये से 68 प्रतिशत कम हो गई है।

Last Updated- May 08, 2024 | 4:22 PM IST
Paytm

पेटीएम (Paytm) की मालिक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर (One97 Communications Share) लगातार दबाव में रहे और बुधवार को 317.45 रुपये के ऑल टाइम लो लेवल पर पहुंच गए।

पेटीएम के स्टॉक में आज बीएसई (BSE) पर 5 प्रतिशत का लोअर सर्किट लग गया जिससे शेयर 16 फरवरी 2014 में 318.35 रुपये के पिछले निचले स्तर से नीचे लुढ़क गया।

कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (Paytm COO) भावेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद पेटीएम का शेयर लगातार तीसरे दिन लोअर सर्किट में बंद हुआ है।

पेटीएम से जुड़ी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को कुछ महीने पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। पिछले कुछ महीने के दौरान गुप्ता कंपनी से निकलने वाले तीसरे वरिष्ठ अधिकारी है।

गुप्ता का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब कंपनी अपने वार्षिक और चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान करने वाली है। गुप्ता ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।

पिछले तीन दिन में 14% टूटा पेटीएम का शेयर

पिछले तीन दिनों की 14 प्रतिशत की गिरावट के साथ कंपनी के शेयर की कीमत 20 अक्टूबर, 2023 को 52 सप्ताह के हाई लेवल 998.30 रुपये से 68 प्रतिशत कम हो गई है।

पेटीएम का शेयर (Paytm Share) अपने आईपीओ लिस्टिंग के दिन यानी 18 नवंबर, 2021 को 1,961.05 रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था। पेटीएम ने 2,150 रुपये के प्राइस बैंड पर शेयर जारी करके आईपीओ के जरिये 18,300 करोड़ रुपये जुटाए थे।

अब तक संयुक्त रूप से 73 लाख इक्विटी शेयर काउंटर पर बदल चुके हैं और एनएसई और बीएसई पर लगभग 27 लाख शेयरों के बिक्री आदेश पेंडिंग पड़े हुए हैं। पेटीएम के बोर्ड ने शनिवार, 4 मई, 2024 को हुई बैठक के दौरान गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और यह 31 मई से प्रभावी होगा।

आरबीआई ने इस साल जनवरी में की थी कार्रवाई

इस साल जनवरी में भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई की थी। इसके बाद नोएडा की इस कंपनी से वरिष्ठ स्तर पर अधिकारियों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। गुप्ता का इस्तीफा भी उसी श्रृंखला का हिस्सा है।

कंपनी से जाने वाले अधिकारियों में इस साल अप्रैल में पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी सुरिंदर चावला भी शामिल है। इसी महीने मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) सुमित माथुर ने एक साल के कार्यकाल के बाद कंपनी छोड़ दी और ग्लेनबिया परफॉर्मेंस न्यूट्रिशन में शामिल हो गए। इसी तरह पेटीएम मनी के मुख्य कार्यकारी वरुण श्रीधर ने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

First Published - May 8, 2024 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट