facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Update: हैवीवेट शेयरों में बिकवाली से बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक गिरा; निफ्टी 26,200 के पासStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

रूस में अपना कारोबार बंद करेगी जापानी कंपनी Nissan, घाटे के कारण लिया फैसला

Last Updated- December 11, 2022 | 1:50 PM IST

रूस में लगातार घाटे का सामना कर रही जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan ने अपना कारोबार समेटने का फैसला लिया है। कंपनी को पिछले काफी समय से घाटे का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी अपनी रूस स्थित बिजनेस को रूस सरकार के स्वामित्व वाली एक कंपनी से बेच देगी। कंपनी 68.7 करोड़ डॉलर का घाटे के बाद रूस में को छोड़ने का फैसला लिया है। 

NAMI को ट्रांसफर होगा बिजनेस

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan रूस में अपना कारोबार रूस की सरकारी कंपनी NAMI को सौंप देगी। हालांकि कंपनी को अपना कारोबार 6 साल के अंदर दोबारा खरीदने का अधिकार रहेगा। रूस के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक दोनों कंपनियों के बीच इसको लेकर सहमति बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के रूसी फैक्ट्री में करीब 2000 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को 12 महीने तक का तक इम्प्लॉई प्रोटेक्शन मिलेगा।

2009 में शुरू किया था कारोबार 

जापानी कंपनी ने 2009 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित प्लांट में अपना प्रोडक्शन शुरू किया था। रूसी कार मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 3.1 प्रतिशत थी। साल 2021 में रूस में कंपनी की कुल 51,400 कारों की बिक्री रूस में हुई थी। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद कंपनी ने अपना प्रोडक्शन रोक दिया था। Nissan के प्रेसिडेंट और CEO माकोतो उचिदा ने कहा कि Nissan की ओर से मैं वर्षों तक बिजनेस में योगदान देने वाले रूसी सहयोगियों का मैं शुक्रिया अदा करता हूं। हम यह के बाजार में अपना व्यापार चला नहीं पा रहे हैं लेकिन हमने अपने लोगों के लिए सबसे उचित समाधान ढूंढ निकाला है। कंपनी ने रूसी कार मैन्युफैक्चरर AvtoVaz से Nissan के लिए स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई और मेंटेनेंस के लिए बातचीत की है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि कुछ समय पहले ही फ्रेंच ऑटोमोबाइल कंपनी Renault ने भी रूस से अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की थी।

First Published - October 12, 2022 | 11:35 AM IST

संबंधित पोस्ट