facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

RBI की कार्रवाई का असर…Kotak Mahindra Bank का शेयर 12% फिसला

कोटक महिंद्रा बैंक को पीछे छोड़ते हुए एक्सिस बैंक बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश का चौथा सबसे मूल्यवान बैंक बन गया।

Last Updated- April 25, 2024 | 6:04 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

रिजर्व बैंक (RBI) के कदम के बाद कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर में गुरुवार को लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट आई।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को बैंक पर ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी।

बीएसई में कंपनी का शेयर 10.85 प्रतिशत गिरकर 1,643 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 12.10 प्रतिशत गिरकर 52 सप्ताह के अपने निचले स्तर 1,620 रुपये पर आ गया था। एनएसई में कंपनी का शेयर 10.73 प्रतिशत टूटकर 1,645 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप घटा

सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52 सप्ताह के निचले स्तर 1,602 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया था। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (Kotak Bank Mcap) 39,768.36 करोड़ रुपये घटकर 3,26,615.40 करोड़ रुपये पर रहा। कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई, दोनों में सबसे ज्यादा नुकसान में रहा।

कोटक महिंद्रा बैंक को पीछे छोड़ते हुए एक्सिस बैंक बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश का चौथा सबसे मूल्यवान बैंक बन गया। एक्सिस बैंक का एमकैप 3,48,014.45 करोड़ रुपये रहा।

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक तीन सबसे मूल्यवान बैंक हैं।

RBI ने क्यों की कोटक बैंक के खिलाफ कार्रवाई ?

सूचना प्रौद्योगिकी मानदंडों का बार-बार अनुपालन न करने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को अपने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से तत्काल प्रभाव पर रोक लगा दी। नियामक ने बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन में ‘गंभीर कमियां’ पाईं।

First Published - April 25, 2024 | 6:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट