facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

Delhi Metro Holi Timing: होली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, DMRC ने बताया कितने बजे से चलेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) भारत का सबसे बड़ा रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को उसके आस-पास के शहरों से जोड़ता है।

Last Updated- March 22, 2024 | 1:19 PM IST
Delhi Metro

Delhi Metro Timings on Holi:  दिल्ली मेट्रो ने होली के दिन अपनी सेवाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 25 मार्च 2024 को होली के दिन दिल्ली मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तरह नहीं चलेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा कि रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक कोई सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इसके बाद हालांकि, मेट्रो की सभी लाइनों में ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से फिर से शुरू हो जाएगी।

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) भारत का सबसे बड़ा रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को उसके आस-पास के शहरों से जोड़ता है। मई 1995 में भारत और दिल्ली सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की दिल्ली मेट्रो राजधानी के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ITO मेट्रो स्टेशन भी बंद

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो का आईटीओ स्टेशन (ITO Metro Station) भी आज सुबह से बंद है। डीएमआरसी के अनुसार, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के चलते विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए 22 मार्च को सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा।

होली कब मनाई जाती है?

होली, हिंदू चंद्र कैलेंडर माह फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है, जो वसंत के आगमन का प्रतीक है। इस वर्ष, यह 25 मार्च, 2024 को मनाया जाएगा, जो सोमवार को पड़ता है।

First Published - March 22, 2024 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट