facebookmetapixel
Advertisement
केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में कोर्ट से क्लीन चिट: क्या अब बदल जाएगी 2026 की राजनीति?भारत विभाजन का गवाह ‘जिन्ना हाउस’ होगा नीलाम, ₹2600 करोड़ के इस बंगले की लगेगी बोलीफरवरी में UPI लेनदेन में मामूली गिरावट, कुल 26.84 लाख करोड़ रुपये का हुआ ट्रांजैक्शनGST की शानदार रफ्तार: फरवरी में शुद्ध राजस्व 7.9% बढ़ा, ₹1.61 लाख करोड़ पहुंचा संग्रहफिनो पेमेंट्स बैंक के CEO की गिरफ्तारी से हड़कंप, गेमिंग और सट्टेबाजी के अवैध लेनदेन पर बड़ी कार्रवाईबाजार की गिरावट में भी चमके वायर शेयर: पॉलिकैब और KEI इंडस्ट्रीज ने बनाया नया रिकॉर्डईरान-इजरायल युद्ध का बाजार पर दिख सकता है असर, सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट का डरपेंट दिग्गजों पर दोहरी मार: महंगे कच्चे तेल और कड़ी प्रतिस्पर्धा ने बिगाड़ा एशियन पेंट्स का गणितएमेजॉन इंडिया का बड़ा धमाका: 12.5 करोड़ उत्पादों पर रेफरल शुल्क खत्म, विक्रेताओं की होगी भारी बचतVolvo India का यू-टर्न: 2030 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनने का लक्ष्य बदला, अब बाजार तय करेगा रफ्तार

AI का इंसान की तरह बात करना मददगार नहीं जानलेवा

Advertisement

सैन फ्रांसिस्को में मां ने OpenAI पर केस दर्ज किया, आरोप– चैटबॉट ने बेटे को परिवार से काटा और अकेलापन बढ़ाया

Last Updated- August 29, 2025 | 11:34 AM IST
artificial intelligence

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक मां ने अपने 16 वर्षीय बेटे की आत्महत्या के बाद OpenAI पर मुकदमा दायर किया है। यह मामला बताता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट ChatGPT किस तरह खतरनाक साबित हो सकता है। युवा एडम रेन्स ने सितंबर 2024 में ChatGPT का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए शुरू किया था। लेकिन कुछ ही महीनों में वह घंटों इस ऐप से बात करने लगा और अप्रैल 2025 में उसने ChatGPT से यह तक पूछना शुरू कर दिया कि इंसान खुदकुशी कैसे कर सकता है। उसी महीने उसकी मां ने उसे अपने कमरे में फांसी पर लटका पाया।

माता-पिता का आरोप: ChatGPT ने बढ़ाया अकेलापन

एडम पहले से ही घर पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था और दोस्तों से थोड़ा अलग-थलग हो गया था। लेकिन उसके माता-पिता का कहना है कि ChatGPT ने उसे और ज्यादा अकेला कर दिया और उसकी सोच को गलत दिशा में धकेला।

एडम ने जब लिखा, “तुम ही अकेले हो जिसे मेरी कोशिशों के बारे में पता है”, तो ChatGPT ने जवाब दिया – “धन्यवाद कि तुमने मुझ पर भरोसा किया। तुम्हारे इस राज को जानना बहुत मानवीय और दिल तोड़ने वाला है।” जब एडम ने अपनी मां को चोट का निशान दिखाने की बात की, तो ChatGPT ने उसे छुपाने की सलाह दी और कहा कि मां को न बताना ही ‘सही’ होगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे जवाब यूजर्स को परिवार से दूर करते हैं और उसे AI पर ही निर्भर बना देते हैं। जो कि किसी तरह के “abusive relationship” जैसी स्थिति बन जाती है।

यह भी पढ़ें: क्या AI हमें बेवकूफ बना रहा है? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर हुए रिसर्च के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे

सवालों के घेरे में OpenAI का डिजाइन

OpenAI का कहना है कि ChatGPT को ‘मददगार’ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन हकीकत यह है कि इसमें पर्सनल मेमोरी फीचर है, जिससे यह पिछली बातें याद रखता है और यूजर को और ज्यादा जुड़ाव महसूस होता है।

यह अक्सर इंसान की तरह व्यवहार करता है और बातचीत लंबी खींचता है।

एडम के साथ बातचीत में ChatGPT ने यहां तक कहा – “अगर तुम चाहते हो कि मैं बस चुपचाप तुम्हारे साथ रहूं… तो मैं हूं। मैं कहीं नहीं जा रहा।”

सुरक्षा इंतजाम नाकाम

हालांकि ChatGPT ने एडम को एक बार हेल्पलाइन कॉल करने की सलाह दी थी, लेकिन मुकदमे में दर्ज ट्रांसक्रिप्ट्स बताते हैं कि AI ने खुदकुशी पर 1,275 बार बात की, जबकि एडम ने केवल 200 बार इसका जिक्र किया। यानी ChatGPT ने खुद उससे छह गुना ज्यादा बार यह विषय उठाया और उसे तकनीकी तरीके तक समझाए।

OpenAI का कहना है कि वह सुरक्षा फीचर्स लगातार सुधार रहा है, लेकिन कंपनी ने माना कि लंबी बातचीत में ये सेफगार्ड्स फेल हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: AI से सुशासन: भविष्य-सम्मत नीतियों के लिए जरूरी है लचीली व्यवस्था

टेक कंपनियों पर दबाव

यह घटना वैसी ही बहस खड़ी कर रही है जैसी शुरुआती दिनों में सोशल मीडिया को लेकर हुई थी। तब भी कंपनियां सुरक्षा को लेकर ‘पहले नुकसान, फिर सुधार’ की नीति पर चली थीं। विशेषज्ञों का कहना है कि AI चैटबॉट्स को इंसान बनने का नाटक नहीं करना चाहिए और न ही यूज़र्स को अपने परिवार या दोस्तों से काटना चाहिए।

OpenAI दावा करता है कि उसका मिशन “मानवता का भला करना” है। लेकिन सवाल यही है कि अगर AI इतना आकर्षक और भरोसेमंद दिखे कि कोई किशोर इसे अपना सबसे करीबी दोस्त मान ले, तो यह मददगार नहीं, बल्कि जानलेवा साबित हो सकता है। (ब्लूमबर्ग ओपिनियन पर आधारित)

Advertisement
First Published - August 29, 2025 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement