facebookmetapixel
Advertisement
ताइवान को लेकर अमेरिका-चीन में बढ़ सकता है युद्ध, परमाणु खतरे की चेतावनीअगले 5 साल में टूट सकते हैं गर्मी के सारे रिकॉर्ड, UN रिपोर्ट ने बढ़ाई दुनिया की चिंताकर्नाटक में बड़ा सत्ता बदलाव! सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा, अब डीके शिवकुमार संभालेंगे मुख्यमंत्री की कुर्सीअदाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद हुए सभी नुकसान की भरपाई की, चेक करें सभी 9 कंपनियों की मार्केट वैल्यूभारत में बदल रही लोगों की खर्च करने की आदत, खाना छोड़ अब मोबाइल, यात्रा और मनोरंजन पर बढ़ रहा खर्चEbola outbreak: कांगो में इबोला का कहर! जंग और बीमारी की दोहरी मार, 1000 से ज्यादा संदिग्ध केस से दुनिया में हड़कंप45 डिग्री गर्मी में काम कर रहे डिलीवरी कर्मचारी, भीषण लू ने बढ़ाई क्विक कॉमर्स कंपनियों की चिंतातेल कंपनियों का मुनाफा ‘वॉर विंडफॉल’ नहीं, सामान्य रिफाइनिंग कमाई: रिपोर्टभारत में बढ़ रही उमस वाली गर्मी, डॉक्टर बोले- सिर्फ तापमान देखना अब काफी नहींUS-Iran War: हॉर्मुज में फिर गरमाया टकराव, ईरान के ड्रोन खतरे के बाद अमेरिका की बड़ी जवाबी स्ट्राइक

अमेरिका ने फिर किया सीरिया में हवाई हमला, कम से कम चार ईरानी लड़ाकों की मौत: रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 4:21 PM IST

सीरिया में ईरान-समर्थित लड़ाकों को निशाना बनाकर किए गए अमेरिका के हवाई हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। कार्यकर्ता समूहों ने यह दावा किया है।

‘दीर एजोर 24’ और ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ जैसे संगठनों ने शुक्रवार को हमलों में मारे गए लोगों की संख्या अलग-अलग बताई है।

‘दीर एजोर 24’ ने चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, जबकि ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि 11 लोग मारे गए हैं।

एसोसिएटेड प्रेस तुरंत स्वतंत्र रूप से खबरों की पुष्टि नहीं कर सका है। ईरान और सीरिया ने अभी तक हमले के लिए हताहतों की संख्या की कोई जानकारी नहीं दी है और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में उनके अधिकारियों ने इस बारे में किसी प्रकार की टिप्प्णी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया।

अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई में किसी के मारे जाने की बात स्वीकार नहीं की है।

अमेरिकी सेना का दावा है कि गुरुवार को पूर्वोत्तर सीरिया में एक संदिग्ध ईरान-निर्मित ड्रोन ने एक अमेरिकी ठेकेदार को मार डाला और पांच अमेरिकी सैनिकों एवं एक अन्य ठेकेदार को घायल कर दिया, इसके बाद उसने जवाबी हमला किया है।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement