facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

किसानों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए संसद में आएगा नया बीज विधेयक, घटिया बीज पर मिलेगी सख्त सजा

Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं को नए बीज विधेयक के बारे में बताया कि यह दशकों पुराने बीज अधिनियम 1966 व बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 के स्थान पर आएगा

Last Updated- January 16, 2026 | 10:27 PM IST
Shivraj singh chouhan
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान | फाइल फोटो

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि संसद में पेश किए जाने वाला नया बीज विधेयक विदेशी बीजों के भारत में आने का नहीं रास्ता खोलेगा बल्कि नियामक प्रणाली को मजबूत करेगा। इससे बीजों को हमारी कृषि, जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल होने या नहीं होने के पूर्ण मूल्यांकन के बाद ही मंजूरी दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि नए विधेयक में घटिया बीज बेचने पर मौजूदा दंड 500 रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है। यदि घटिया बीज जानबूझकर बेचे या उनको उत्पादन जाता है तो इस विधेयक में तीन साल तक की सजा का भी प्रावधान किया गया है। 

चौहान ने संवाददाताओं को नए बीज विधेयक के बारे में बताया कि यह दशकों पुराने बीज अधिनियम 1966 व बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 के स्थान पर आएगा। 

चौहान ने इस विधेयक को लेकर चिंताओं को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक किसानों की पैदावार, बोआई, बचत, एक्सचेंज और खेत के बीजों को बेचने के अधिकार की सुरक्षा करता है। इसके अलावा विधेयक गैरकानूनी बीजों के उत्पादन और बेचने पर कड़े दंड का प्रावधान करता है। उन्होंने कहा, ‘यह गलत धारणा फैलाई गई है कि यह पारंपरिक बीजों को प्रभावित करेगा। यह सही नहीं है।’

Also Read: Budget 2026: 1 फरवरी, रविवार को भी खुले रहेंगे शेयर बाजार, BSE और NSE का बड़ा ऐलान

मंत्री ने स्पष्ट किया कि विधेयक के प्रावधान पांरपरिक किस्मों सहित किसानों व किसानों की फसलों की किस्मों पर लागू नहीं होते हैं। उन्होंने कहा,  ‘किसान अपने बीज बो सकते हैं। किसान दूसरे किसानों को बीज दे सकते हैं।’  उन्होंने आगे कहा कि पारंपरिक प्रणाली में किसान बोआई के समय बीज उधार लेते हैं और बाद में उसकी सवा गुना राशि लौटाते हैं,  यह प्रणाली बिना किसी बाधा के जारी रहेगी।

बीज विधेयकों में आखिरी बार 1960 के दशक में संशोधन किया गया था। इसके बाद से विधेयकों में ठोस बदलाव करने के कई प्रयास किए गए हैं, लेकिन कोई भी प्रयास सफल नहीं हो सका।

कृषि मंत्रालय मसौदा विधेयक पर प्राप्त 9,000 सुझावों सहित आवेदनों पर कार्रवाई कर रहा है। सरकार का लक्ष्य अगले महीने बजट सत्र के पहले चरण में इस विधेयक को पेश करना है।

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement