facebookmetapixel
Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25700 के पारदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट

भारत, अमेरिका के बीच हुए दो अहम करार, रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल को मिलेगी मजबूती

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वाशिंगटन की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका ने दो प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

Last Updated- August 23, 2024 | 10:32 PM IST
Two important agreements signed between India and America, defense technology and trade initiatives will get strengthened भारत, अमेरिका के बीच हुए दो अहम करार, रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल को मिलेगी मजबूती

अमेरिका और भारतीय रक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय रक्षा को बढ़ावा देने वाली वस्तुओं और सेवाओं के लिए एक समझौता किया है। सुरक्षा आपूर्ति व्यवस्था (SOSA) समझौते के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वाशिंगटन की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका ने दो प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंह दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे हैं। गुरुवार को हस्ताक्षरित ये समझौते सुरक्षा व्यवस्था आपूर्ति (एसओएसए) और संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में समझौता ज्ञापन से संबंधित हैं।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अमेरिका यात्रा के दौरान वाशिंगटन में दो महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों पक्षों के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था आपूर्ति (एसओएसए) और संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।’ सिंह गुरुवार को अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे।

अमेरिका के रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि एसओएसए समझौते के जरिये अमेरिका और भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने वाली वस्तुओं एवं सेवाओं के लिए पारस्परिक प्राथमिकता समर्थन प्रदान करने पर सहमत हैं। इसके तहत दोनों देश राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के मद्देनजर अप्रत्याशित आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों को हल करने के लिए एक दूसरे से आवश्यक औद्योगिकी संसाधन प्राप्त कर सकेंगे।

एसओएसए पर अमेरिका की ओर से रक्षा विभाग के प्रधान उप सहायक सचिव डॉ. विक रामदास और रक्षा मंत्रालय की ओर से अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक (अधिग्रहण) समीर कुमार सिन्हा ने हस्ताक्षर किए।

रामदास ने कहा, ‘ये समझौते अमेरिका-भारत के बीच प्रमुख रक्षा संबंधों में एक महत्त्वपूर्ण कड़ी को दर्शाते हैं और यह अमेरिका-भारत रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) को मजबूत करने में एक महत्त्वपूर्ण कारक होगा।’

(साथ में एजेंसियां)

 

First Published - August 23, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट