facebookmetapixel
Advertisement
आरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?

सीरिया, इराक में तुर्की के हमलों में 8 पीकेके लड़ाकों की मौत: Kurdish Groups

Advertisement

इराक के कुर्द क्षेत्र में शरबाझेर जिले में तुर्की के हवाई हमलों में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के चार सदस्यों की मौत हो गई।

Last Updated- July 29, 2023 | 8:56 AM IST
Turkish

इराक और सीरिया में सक्रिय कुर्द नेतृत्व वाले सशस्त्र समूहों ने शुक्रवार को तुर्की के हवाई हमलों में आठ लोगों की मौत होने का आरोप लगाया है।

उत्तरी इराक के अर्द्धस्वायत्त कुर्द क्षेत्र में क्षेत्रीय सरकार की आतंकवाद रोधी सेवा ने एक बयान में बताया कि इराक के कुर्द क्षेत्र में शरबाझेर जिले में तुर्की के हवाई हमलों में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के चार सदस्यों की मौत हो गई।

बयान में बताया गया कि तुर्की के हवाई हमलों में रंगीना गांव के निकट पीकेके लड़ाकों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाया गया।

पूर्वोत्तर सीरिया के अधिकतर हिस्से पर कब्जा करने वाले कुर्द नीत ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ ने भी शुक्रवार को बताया कि अमुदा क्षेत्र के खिरबेट ख्वेई गांव में तुर्की के ड्रोन हमले में उसके चार लड़ाके मारे गए।

बयान में तुर्की पर ‘‘क्षेत्र की सुरक्षा एवं स्थिरता को नुकसान पहुंचाने के मकसद’’ से हमले करने का आरोप लगाया गया। इन हमलों को लेकर तुर्की ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Advertisement
First Published - July 29, 2023 | 8:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement