facebookmetapixel
Advertisement
डॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसलीKusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजी

बांग्लादेश, भारत के बीच डॉलर को छोड़ रुपये में शुरू हुआ कारोबार

Advertisement

बांग्लादेश और भारत के बैंकों को विदेशी मुद्रा लेनदेन के उद्देश्य से नोस्ट्रो खाते खोलने की अनुमति दी गई है।

Last Updated- July 11, 2023 | 10:11 PM IST
Indian Rupee

भारत और बांग्लादेश के बीच मंगलवार को रुपये में कारोबार शुरु हो गया जिससे अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने और क्षेत्रीय मुद्रा में व्यापार को मजबूती मिलेगी। बांग्लादेश ने पहली बार किसी देश से अमेरिकी डॉलर के अलावा उसकी मुद्रा में व्यापार किया है। बांग्लादेश बैंक के गवर्नर अब्दुर रऊफ तालुकदार ने रुपये में व्यापारिक लेनदेन की शुरुआत को ‘एक महान सफर पर उठा पहला कदम’ बताया।

इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में तालुकदार ने कहा, “भारत और बांग्लादेश के बीच कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और दोनों देशों को उनके आर्थिक सहयोग से फायदा हो रहा है।” इस कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा भी मौजूद थे। तालुकदार ने कहा कि टका- भारत द्वैध मुद्रा कार्ड की शुरुआत के साथ ही भारत से कारोबार संबंधी लेनदेन की लागत कम हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह मुद्रा कार्ड लगभग तैयार है और इसे सितंबर में पेश कर दिया जाएगा। हालांकि बांग्लादेश और भारत कुछ क्षेत्रों में अर्ध-औपचारिक तरीके से सीमा व्यापार करते हैं, जिन्हें ‘बॉर्डर हट’ कहा जाता है। इसमें दोनों देशों की मुद्राओं का आदान-प्रदान सीमित पैमाने पर होता है।

अधिकारियों ने कहा कि औपचारिक व्यवस्था के तहत अब से दोनों देशों के बीच शुरुआत में व्यापार रुपये में होगा और व्यापार अंतर कम होने पर धीरे-धीरे बांग्लादेशी मुद्रा टका में कारोबार किया जाएगा। बांग्लादेश और भारत के बैंकों को विदेशी मुद्रा लेनदेन के उद्देश्य से नोस्ट्रो खाते खोलने की अनुमति दी गई है। नोस्ट्रो खाते दूसरे देश के बैंक में खोले गए खाते होते हैं। अधिकारियों ने कहा कि लेनदेन की दर बाजार की मांग और प्रक्रिया में शामिल बैंकों के अनुरूप निर्धारित की जाएगी। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बांग्लादेश से भारत को निर्यात दो अरब डॉलर का है, जबकि भारत से बांग्लादेश का आयात 13.69 अरब डॉलर का है।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 10:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement