facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

अमेरिका से व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा भारतीय अधिकारियों का दल

Advertisement

दोनों पक्ष प्रस्तावित व्यापार समझौते को जल्द निष्कर्ष पर पहुंचाने पर ध्यान दे रहे हैं। ट्रंप-मोदी ने फरवरी में बीटीए के पहले चरण की आधिकारिक समयसीमा 2025 के अंत तक की तय की है

Last Updated- October 15, 2025 | 11:27 PM IST
India US Trade

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए भारतीय अधिकारियों का एक दल इस समय अमेरिका में मौजूद है। वार्ता में दोनों पक्षों के लिए लाभदायक समाधान का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही शुल्क संबंधी मसलों पर भी बातचीत हो रही है।

अग्रवाल गुरुवार को बातचीत के कर रही टीम में शामिल होंगे। दोनों पक्ष प्रस्तावित व्यापार समझौते को जल्द निष्कर्ष पर पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ट्रंप और मोदी ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण की आधिकारिक समय सीमा 2025 के अंत तक की तय की है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘वार्ताकारों का हमारा दल पहले ही अमेरिका में है और वह कोशिश कर रहा है कि क्या दोनों पक्षों के लिए लाभदायक कोई समाधान निकल सकता है, जिसमें शुल्क संबंधी कुछ मसलों का भी समाधान हो।’

अमेरिका सरकार का इस समय शटडाउन चल रहा है। ऐसे में बातचीत का यह दौर आधिकारिक नहीं माना जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘दोनों पक्ष सक्रिय हैं और व्यापार की मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए राह निकालने की कवायद कर रहे हैं।  दोनों पक्ष चर्चा कर रहे हैं कि किस तरह से मसलों का समाधान किया जा सकता है।’अमेरिकी सरकार 1 अक्टूबर को शटडाउन में चली गई क्योंकि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट अक्टूबर और उसके बाद सरकारी सेवाओं के लिए धन देने वाले बिल को पारित करने के लिए सहमत नहीं हो सके।

सचिव ने अमेरिका से तेल आयात बढ़ाने के संकेत दिए हैं। पिछले 7-8 साल में अमेरिका से भारत की कच्चे तेल की खरीद 25 अरब डॉलर से घटकर 12 से 12 अरब डॉलर की रह गई है।  अग्रवाल ने कहा, ‘ऐसे में करीब 12 से 15 अरब डॉलर के तेल खरीद की गुंजाइश है, जिसके बारे में हम रिफाइनरियों में तकनीकी बदलाव की चिंता नहीं करनी है।’

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement