facebookmetapixel
Advertisement
FY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमें

सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे से पुणे के बीच हवाई संपर्क जुड़ा

Advertisement
Last Updated- December 18, 2022 | 4:39 PM IST
Singapore's Changi Airport

सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे का सभी दक्षिण एशियाई शहरों से संपर्क महामारी-पूर्व स्तर पर पहुंच गया है और अब पुणे भी इस नेटवर्क में शामिल हो गया है। समाचारपत्र ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ में परिवहन मंत्री एस ईश्वरन के हवाले से प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, चांगी हवाईअड्डे से प्रतिदिन 1,50,000 यात्री गुजरते हैं। इस प्रकार एक हफ्ते में यात्रियों की संख्या लगभग दस लाख या महामारी से पहले की यात्रियों की औसत साप्ताहिक संख्या का करीब 75 फीसदी है।

पहले दस महीनों में हवाईअड्डे से 2.36 करोड़ यात्री गुजरे

इस रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दस महीनों में हवाईअड्डे से 2.36 करोड़ यात्री गुजरे और यात्री यातायात के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड प्रमुख हैं। यात्रियों की यह संख्या कोविड-पूर्व स्तर का 42 फीसदी है। यात्री यातायात में पुनरुद्धार सबसे मजबूत उत्तर अमेरिका, दक्षिण एशिया और यूरोप से हुआ।

यह भी पढ़े: अमेरिका के टेक्सास में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके

अब दैनिक यातायात दोगुने से ज्यादा

अप्रैल में सिंगापुर ने कोविड-रोधी टीका लगवा चुके यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं खोली थीं। उस समय से अब दैनिक यातायात दोगुने से ज्यादा हो चुका है। हवाईअड्डे का परिचालन करने वाले चांगी एयरपोर्ट ग्रुप ने कहा कि इस हवाईअड्डे से दो दिसंबर को पुणे भी जुड़ चुका है। इसके साथ ही दक्षिण एशियाई शहरों से चांगी हवाईअड्डे का संपर्क कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंच गया है।

Advertisement
First Published - December 18, 2022 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement