facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

रूस के प्रोसेस्ड पेट्रोलियम के निर्यात पर प्रतिबंध का भारत पर असर नहीं

Advertisement

लंदन के कमोटिडी डेटा एनालिटिक्स प्रोवाइडर वोर्टेक्सा के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर तक रूस लगातार 15 महीने तक सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

Last Updated- February 27, 2024 | 10:43 PM IST
Russia move to ban petroleum exports won't extend to crude, officials say रूस के प्रोसेस्ड पेट्रोलियम के निर्यात पर प्रतिबंध का भारत पर असर नहीं

रूस द्वारा प्रसंस्कृत पेट्रोलियम के निर्यात पर 6 महीने के लिए प्रतिबंध लगाए जाने का भारत पर असर नहीं पड़ेगा। रिफाइनरी से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इस प्रतिबंध का विस्तार कच्चे तेल तक होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि रूस के अधिकारियों ने दिसंबर में हुई बातचीत में इसकी पुष्टि की थी।

रूस की मीडिया ने मंगलवार को खबर दी थी कि रूस ने 1 मार्च से अगले 6 महीने तक के लिए प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिससे घरेलू मांग पूरी की जा सके।

एक अधिकारी ने कहा, ‘ताजा प्रतिबंध प्रसंस्कृत पेट्रोलियम को लेकर है, जो हम पर असर नहीं डालेगा। हालांकि ज्यादा अहम यह है कि इन प्रतिबंधों का विस्तार कच्चे तेल तक होने की संभावना नहीं है। दिसंबर में रूस के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में हमें ऐसे संकेत मिले थे।’

पिछले साल रूस ने सितंबर से नवंबर के बीच पेट्रोल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिससे कि कमी की पूर्ति करके बढ़ते घरेलू दाम पर लगाम लगाया जा सके। इसके साथ ही रूस के प्रतिबंध का असर यूरेशियन इकनॉमिक यूनियन, मंगोलिया, उजबेकिस्तान और जॉर्जिया के रूस समर्थित इलाकों दक्षिण ओसेशिया और अब्खाजिया पर नहीं होगा।

लंदन के कमोटिडी डेटा एनालिटिक्स प्रोवाइडर वोर्टेक्सा के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर तक रूस लगातार 15 महीने तक सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement