facebookmetapixel
इंफ्रा, कने​क्टिविटी, मजबूत कानून-व्यवस्था ने यूपी में टूरिज्म को दी नई ऊंचाई, BS समृद्धि में बोले पर्यटन मंत्रीNFO Alert: केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस ने उतारा नेक्स्टजेन कंजम्पशन फंड, क्या है इसमें खास?PM-KISAN की 21वीं किस्त जारी: 9 करोड़ किसानों को मिले 18,000 करोड़ रुपयेयूपी में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे 23 बस अड्डे, दौड़ेंगी 25000 बसें: BS समृद्धि में बोले परिवहन मंत्रीRailway Stock: कमजोर परफॉर्मेंस के बाद भी ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लें शेयर, ₹1,064 दिया टारगेटबिजली, सड़क, शिक्षा और हेल्थ: 2017 के बाद यूपी में हर सेक्टर में हुए बड़े सुधार- BS समृद्धि में बोले उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठकबॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने किराये पर दी प्रॉपर्टी, 9 साल में कमाएंगी ₹8.6 करोड़Al Falah चेयरमैन के खिलाफ ED की कार्रवाई, 415 करोड़ की अवैध कमाई की जांचयूपी की अर्थव्यवस्था ₹13 लाख करोड़ से ₹30 लाख करोड़ कैसे पहुंची? आबकारी मंत्री ने बिज़नेस स्टैंडर्ड–समृद्धि में बतायासैलरी आती है और गायब हो जाती है? तीन बैंक अकाउंट का ये फॉर्मूला खत्म कर सकता है आपकी परेशानी

Nobel Prize in Chemistry : आधिकारिक घोषणा से पहले ही जारी हुए रसायन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम

एकेडमी की ओर से अभी तक इसे गलत करार नहीं दिया गया है और केवल इतना कहा गया कि विजेताओं के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है।

Last Updated- October 05, 2023 | 2:28 PM IST
Nobel Prize in Chemistry awarded to three scientists for their work on microscopic quantum dots

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक घोषणा से पहले ही अगर पता चल जाए कि ये प्रसिद्ध पुरस्कार किसे मिलने वाला है तो आप क्या कहेंगे? कुछ ऐसा ही हुआ स्वीडन की मीडिया के साथ, जिन्हें ईमेल के माध्यम से एक प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त हुई और उसमें रसायन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वालों के नाम लिखे थे। हैरानी की बात ये रही कि यह गोपनीय जानकारी समय से पहले ही सार्वजनिक भी हो गई।

‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस’ का कहना है कि वह जांच कर रही है। बुधवार को निर्धारित आधिकारिक घोषणा से चंद घंटों पहले स्वीडन के कई मीडिया संस्थानों को एकेडमी की तरफ से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें अमेरिकी वैज्ञानिकों माउंगी बावेंडी, लुईस ब्रुस और एलेक्सी इकीमोव को क्वांटम डॉट्स पर उनके काम के लिए 2023 रसायन पुरस्कार जीतने का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें : Nobel Prize in Chemistry 2023: सूक्ष्म क्वांटम डॉट्स पर काम के लिए केमिस्ट्री में तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्का

एसोसिएटेड प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त नहीं हुई, जिसके बाद एकेडमी द्वारा पुष्टि नहीं होने तक उसने नामों को प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया लेकिन स्वीडन के कई मीडिया संस्थानों ने नामों का खुलासा कर दिया। कुछ संस्थानों को शुरू में ईमेल संदिग्ध लगा।

उन्होंने जानकारी को प्रकाशित कर दिया हालांकि एकेडमी की ओर से अभी तक इसे गलत करार नहीं दिया गया है और केवल इतना कहा गया कि विजेताओं के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है। एकेडमी के महासचिव हैंस एलेनग्रेन ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ”हमें नहीं पता क्या हुआ ।” उन्होंने बताया कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और जो भी हुआ हम उस पर खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि वास्तव में क्या हुआ मैं नहीं बता सकता क्योंकि हमें खुद भी इसकी जानकारी नहीं है।

First Published - October 5, 2023 | 2:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट