facebookmetapixel
Economic Survey 2026: FPI इनफ्लो में बना रहेगा उतार-चढ़ाव, FDI निवेश को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकसRTI कानून की दोबारा हो समीक्षा- इकोनॉमिक सर्वे, संभावित बदलावों के दिये सुझावभारतीय शहरों की सुस्त रफ्तार पर इकोनॉमिक सर्वे की दो टूक: ट्रैफिक और महंगे मकान बन रहे विकास में रोड़ाछोटी गाड़ियों की बिक्री बढ़ने से दौड़ेगा Auto Stock, नए लॉन्च भी देंगे दम; ब्रोकरेज ने कहा – 25% तक रिटर्न संभवसोने-चांदी कब तक नहीं होगा सस्ता? इकोनॉमिक सर्वे ने बतायाEconomic Survey में स्मार्टफोन की लत को बताया ‘बड़ी मुसीबत’, कहा: इससे बच्चों-युवाओं में बढ़ रहा तनावEconomic Survey 2026: 4.4% फिस्कल डेफिसिट लक्ष्य की ओर बढ़ी सरकार, कैपेक्स से बनी मजबूतीEconomic Survey 2026: FY26 में प्राइमरी मार्केट्स ने दिखाया दम, ₹10.7 लाख करोड़ से ज्यादा जुटाएEconomic Survey 2026: इनकम टैक्स और कस्टम्स में बीच तालमेल जरूरी, कंपनियों को दोहरी जांच से मिलेगी राहतAdani Power Q3 results: अदाणी पावर को झटका! Q3 में मुनाफा 19% गिरा, जानिए वजह

मलेशिया ने जोहोर राज्य के शक्तिशाली शासक को देश का नया किंग चुना

मलेशिया के नौ राज्यों के शासक बारी-बारी से पांच साल के लिए देश के राजा के पद पर आसीन होते हैं।

Last Updated- October 27, 2023 | 7:34 PM IST
Malaysia New King
Malaysias King Sultan Abdullah Sultan Ahmad Shah and Sultan Ibrahim Iskandar of Johor walk together after the election for the next Malaysian king at the National Palace in Kuala Lumpur on October 27, 2023.

मलेशिया के शाही परिवारों ने जोहोर राज्य के शासक सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर को देश का नया राजा चुना है। शाही महल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

महल ने एक बयान में कहा कि इस्कंदर (64) 31 जनवरी को पांच साल के लिए राजगद्दी संभालेंगे। इस्कंदर को राजा चुना जाना अपेक्षित था क्योंकि देश के नौ राज्यों के शासकों के बीच स्थापित क्रम व्यवस्था के आधार पर इस बार सिंगापुर की सीमा से लगे जोहोर राज्य के शासक के राजा बनने की बारी थी। वह पहांग राज्य के शासक सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह की जगह लेगें।

दुनिया में इस तरह की एकमात्र व्यवस्था

अहमद शाह जनवरी 2019 से राजा के पद पर आसीन हैं। मलेशिया के नौ राज्यों के शासक बारी-बारी से पांच साल के लिए देश के राजा के पद पर आसीन होते हैं। यह दुनिया में इस तरह की एकमात्र व्यवस्था है।

साल 1957 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से देश में यह व्यवस्था बरकरार है। मलेशिया में राजा की भूमिका आमतौर पर औपचारिक होती है, क्योंकि प्रशासनिक शक्ति प्रधानमंत्री और संसद के पास होती है। लेकिन राजा को खासकर जातीय मलय मुस्लिम बहुसंख्यकों के बीच इस्लाम और मलय परंपरा का संरक्षक माना जाता है।

औपचारिक भूमिका होने के बावजूद राजा हाल के वर्षों में राजनीति में अधिक सक्रिय हो गए हैं। वर्तमान राजा सुल्तान अब्दुल्ला को पिछले कुछ वर्षों में यह तय करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा। इसमें 2018 के आम चुनावों के बाद त्रिशंकु संसद बनने के बाद अनवर इब्राहिम को प्रधानमंत्री के रूप में नामित करना शामिल था।

सुल्तान इब्राहिम ने खुद को राजा चुने जाने पर समाचार एजेंसी ‘बरमाना’ से कहा, “यह पदोन्नति नहीं है। यह एक जिम्मेदारी है, जिसे ग्रहण करने के लिए मैं तैयार हूं।

First Published - October 27, 2023 | 7:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट