facebookmetapixel
Advertisement
Karamtara IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ₹254 वाला शेयर ₹320 पर लिस्ट, मिला 26% प्रीमियमRentomojo IPO की शानदार लिस्टिंग! ₹482.45 पर शेयरों की एंट्री, निवेशकों को मिला 19% प्रीमियमARCIL IPO Listing: ₹139 पर सपाट लिस्टिंग, फिर 4% से ज्यादा टूटा शेयर; GMP दे रहा था 8.6% फायदे का संकेतNSE IPO Valuation: Nasdaq से लेकर BSE तक, किसके मुकाबले कहां खड़ा है NSE?रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा भारी? US House ने पास किया बिल, 100% टैरिफ का मंडराया खतराअगस्त में म्युचुअल फंड का पैसा किधर गया? इंश्योरेंस समेत इन 5 सेक्टरों में बढ़ा निवेश, यूटिलिटीज समेत इन 5 में घटाकच्चे तेल में गिरावट जारी, WTI $102 और Brent $105 के करीब; जानें क्यों घट रहे भावफेड द्वारा ब्याज दर बढ़ाने से सोना 1,957 रुपये सस्ता, चांदी भी 2,485 रुपये सस्तीSemicon India 2026: PM मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनियों के CEO से की मुलाकात, भारत में निवेश और नवाचार बढ़ाने पर जोरStock Market Update: सेंसेक्स सपाट, Nifty 23,200 के करीब; Fed की दर बढ़ोतरी के बाद IT शेयर दबाव में

भारत, बांग्लादेश ने FTA वार्ता शुरू करने की तैयारियों पर चर्चा की

Advertisement

भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 18.13 अरब डॉलर से घटकर 2022-23 में 14.2 अरब डॉलर हो गया है।

Last Updated- October 01, 2023 | 4:33 PM IST
India, Bangladesh

India-Bangladesh FTA: भारत और बांग्लादेश ने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत शुरू करने की तैयारियों पर चर्चा की है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इसपर भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले सप्ताह ढाका में आयोजित ‘व्यापार पर संयुक्त कार्यसमूह’ (जेडब्ल्यूजी) की अधिकारी स्तर की बैठक के दौरान चर्चा की गई।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, “बैठक में बंदरगाह से जुड़े प्रतिबंधों को हटाने, व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) की शुरुआत पर जमीनी कार्य, मानकों के सामंजस्य और उनकी पारस्परिक मान्यता, बांग्लादेश को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जैसे कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।”

FTA से बढ़ेगा दोनों देशों के बीच व्यापार

CEPA एक प्रकार का FTA है, जिसके तहत दो व्यापारिक भागीदार अपने बीच कारोबार वाली अधिकतम वस्तुओं पर सीमा शुल्क को काफी कम करते हैं या उसे पूरी तरह समाप्त कर देते हैं। इसके अलावा, वे सेवाओं और निवेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को भी आसान बनाते हैं।

उन्होंने सड़क और रेल बुनियादी ढांचे के विकास, मल्टी-मॉडल परिवहन के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क और भूमि सीमा शुल्क स्टेशनों/एकीकृत जांच चौकियों, सीमा हाट में बुनियादी ढांचे के निर्माण/उन्हें मजबूत करने से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

ये बैठकें प्रमुख व्यापार संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने और दोनों देशों के बीच व्यापार के आर्थिक और तकनीकी सहयोग, प्रचार, सुविधा, विस्तार और विविधीकरण के अवसरों का पता लगाने के लिए वार्षिक आधार पर आयोजित की जाती हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 18.13 अरब डॉलर से घटकर 2022-23 में 14.2 अरब डॉलर हो गया है।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 4:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement