facebookmetapixel
2026 Money Calendar: टैक्स, निवेश, बजट, ITR फाइलिंग से लेकर बैंकिग तक की पूरी गाइडQ3 में डिफेंस और कैपिटल गुड्स सेक्टर चमकेंगे, मोतीलाल ओसवाल ने BEL को टॉप पिक बनायाSundaram MF ने उतारा इनकम प्लस आर्बिट्रेज एक्टिव FoF, ₹5,000 से निवेश शुरू, जानें रिटर्न स्ट्रैटेजी और रिस्कARPU में उछाल की उम्मीद, इन Telecom Stocks पर ब्रोकरेज ने जारी की BUY कॉल, जान लें टारगेट्सRevised ITR की डेडलाइन निकल गई: AY 2025-26 में अब भी इन तरीकों से मिल सकता है रिफंडएक्सिस सिक्युरिटीज ने चुने 3 टे​क्निकल पिक, 3-4 हफ्ते में दिख सकता है 14% तक अपसाइडNFO Alert: Kotak MF का नया Dividend Yield Fund लॉन्च, ₹100 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?2020 Delhi riots case: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत से इंकारब्रोकरेज ने इन 2 IT Stocks को किया डाउनग्रेड, कहा – आईटी सेक्टर में पोजिशन घटाने का वक्तBudget 2026: 1 फरवरी या 2 फरवरी? जानें निर्मला सीतारमण किस दिन पेश करेंगी बजट

Hush Money: बुरे फंसे Donald Trump! सभी 34 आरोपों में दोषी करार

Hush Money: पॉर्न स्टार’ स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप कोलकारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों में गुरुवार को दोषी पाया गया

Last Updated- May 31, 2024 | 10:33 AM IST
Trump found guilty in hush money case
Trump found guilty in hush money case

Hush Money: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनको हश मनी (Hush Money) मामले में दोषी पाया गया है। इस मामले में दो दिन तक चली सुनवाई के बाद 12 मेंबर की ज्यूरी ने ट्रम्प को सभी 34 आरोपों में दोषी ठहराए गया है।

ट्रंप पर लगे गंभीर आरोप

पॉर्न स्टार’ स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप कोलकारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों में गुरुवार को दोषी पाया गया और इसी के साथ वह किसी गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराए गए अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए।

कब सुनाई जाएगी Trump को सजा?

Trump found guilty in hush money case

Donald Trump को सजा सुनाए जाने की तिथि 11 जुलाई तय की गई है। इसके चार दिन बाद ही विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ में उन्हें 5 नवंबर 2024 को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों (US Elections 2024) में औपचारिक रूप से पार्टी उम्मीदवार नामित किया जाना है।

यह भी पढ़ें: All Eyes on Rafah पर इजरायल का आया रिएक्शन, क्यों याद दिलाया 7 अक्टूबर वाला दिन

यह शर्मनाक है: Trump

ट्रंप ने खुद के खिलाफ फैसला सुनाए जाने के बाद कहा, ‘‘यह शर्मनाक है। यह एक विवादित न्यायाधीश द्वारा की गई दोषपूर्ण, भ्रष्ट सुनवाई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘असली फैसला पांच नवंबर को लोग सुनाएंगे। वे जानते हैं कि यहां क्या हुआ और हर कोई जानता है कि यहां क्या हुआ।’’

Former U.S. President Trump found guilty on 34 felony counts of falsifying business records, in New York

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं निर्दोष हूं। मैं अपने देश के लिए लड़ रहा हूं। मैं अपने संविधान के लिए लड़ रहा हूं। हमारे पूरे देश में इस समय धांधली हो रही है।’’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह शर्मनाक हैं और इसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। हम अंत तक लड़ेंगे और हम जीतेंगे क्योंकि हमारा देश नरक में चला गया है।’’

Joe Biden ने फैसले का किया स्वागत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) चुनाव प्रचार अभियान दल ने जूरी के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है, जबकि ट्रंप ने कहा कि यह फैसला एक दोषपूर्ण राजनीतिक व्यवस्था का परिणाम है।

क्या है मामला?

ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था। पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया।

First Published - May 31, 2024 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट