facebookmetapixel
ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिटअमेरिका से टैरिफ डील के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ दमदार, लगाई 7 साल की सबसे बड़ी छलांगFlipkart मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NCLAT का आदेश रद्द किया, जांच के निर्देशों पर फिर से होगा विचारनिफ्टी बैंक ने रचा नया इतिहास: 61,764 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सूचकांक, बैंकिंग शेयरों में सुनामीAir India के बोइंग 787 विमान में ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं, DGCA ने दी सफाईIT सेक्टर को मिली बड़ी राहत: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से खत्म हुई अनिश्चितता, शेयरों में जबरदस्त तेजी

Donald Trump ने सूसी विल्स को ‘व्हाइट हाउस’ की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया

विल्स ये जिम्मेदारी संभालने के बाद अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में इस शक्तिशाली पद में आसीन होने वाली पहली महिला बन जाएंगी।

Last Updated- November 08, 2024 | 9:11 AM IST
Trump picks Susie Wiles as his White House chief of staff
Trump picks Susie Wiles as his White House chief of staff

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की प्रबंधक सुजैन विल्स को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया।

विल्स ये जिम्मेदारी संभालने के बाद अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में इस शक्तिशाली पद में आसीन होने वाली पहली महिला बन जाएंगी।

ट्रंप ने कहा, ‘‘सुजैन (विल्स) अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए अथक प्रयास करती रहेंगी। अमेरिका के इतिहास में पहली महिला ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में सुजैन का होना सम्मान की बात है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह हमारे देश को गौरवान्वित करेंगी।’’

विल्स, 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के सफल चुनाव प्रचार अभियान की प्रबंधक थीं। ट्रंप ने कहा, ‘‘सूसी (सुजैन) विल्स ने मुझे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत हासिल करने में मदद की और वह मेरे 2016 तथा 2020 में हुए चुनाव प्रचार के सफल अभियानों का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं।’’

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सूसी बुद्धिमान, कड़े निर्णय लेने वाली, नयी सोच की महिला हैं और उन्हें हर कोई पसंद करता है तथा उनका सम्मान करता है।’’

First Published - November 8, 2024 | 9:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट