facebookmetapixel
Advertisement
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा; Nifty 24,300 के करीब; PSU बैंक शेयरों में दबावEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

चीन का दांव, ठप्प हो जाएंगे अमेरिकी सेना के कम्प्यूटर

Advertisement

चीन ने मंगलवार को अमेरिका को गैलियम, जर्मेनियम, एंटिमनी और संभावित सैन्य उपयोग वाली अन्य प्रमुख उच्च-प्रौद्योगिकी सामग्रियों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

Last Updated- December 03, 2024 | 10:50 PM IST
China's bet, US army's computers will stop working चीन का दांव, ठप्प हो जाएंगे अमेरिकी सेना के कम्प्यूटर

चीन ने मंगलवार को अमेरिका को गैलियम, जर्मेनियम, एंटिमनी और संभावित सैन्य उपयोग वाली अन्य प्रमुख उच्च-प्रौद्योगिकी सामग्रियों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इस कदम की घोषणा अमेरिका द्वारा कंप्यूटर चिप बनाने वाले उपकरण, सॉफ्टवेयर और उच्च बैंडविड्थ मेमोरी चिप के निर्यात पर नियंत्रण के अधीन चीनी कंपनियों की अपनी सूची का विस्तार करने के बाद की। इन चिप का इस्तेमाल उन्नत अनुप्रयोगों के लिए होता है।
व्यापार प्रतिबंधों को ऐसे समय में बढ़ाया जा रहा है, जब नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप चीन और अन्य देशों से आयात पर शुल्क में भारी वृद्धि करने की चेतावनी दे रहे हैं। इससे व्यापार और प्रौद्योगिकी पर बढ़ते तनाव के और बढ़ने की संभावना है। चीन के विदेश मंत्रालय ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने पहले निर्यातकों को गैलियम जैसी रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण सामग्री को अमेरिका भेजने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करने की आवश्यकता बताई थी।
अमेरिका की तथाकथित ‘कंपनी सूची’ में हाल ही में शामिल की गई लगभग सभी 140 कंपनियां चीन में स्थित हैं। हालांकि, जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर में कुछ कंपनियां चीन के स्वामित्व वाली हैं। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इसका विरोध किया और कहा कि वह चीन के ‘अधिकारों और हितों’ की रक्षा के लिए कार्रवाई करेगा। भाषा

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 10:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement