facebookmetapixel
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का

एयरबस बढ़ाएगी विमानों की कीमत

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:04 PM IST

कमर्शियल विमान बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी एयरबस ने घोषणा की है कि धातु की बढ़ती कीमतों और यूरो के मुकाबले डॉलर के गिरते मूल्य की वजह से कंपनी विमानों के दाम बढ़ाएगी।


कंपनी ने बताया कि ए320 श्रृंखला के विमानों की कीमतें में एक मई से औसतन 20 लाख डॉलर की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं कुछ दूसरी सीरीज के विमानों के दाम में औसतन 40 लाख की बढ़ोतरी की जाएगी।


एयरबस ने एक बयान जारी कर कहा, ‘कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अमेरिकी मुद्रा का कमजोर पड़ना और विश्व भर में धातु के कीमतों में तेजी है।’ डॉलर में कमजोरी की वजह से एयरबस और उसके समूह की यूरोपीय एयरोनॉटिक्स और डिफेंस ऐंड स्पेस कॉरपोरेशन के राजस्व में कमी आई है।


धातु की कीमतों मे लगी आग से भी कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा है। उदाहरण के लिए पिछले एक वर्ष में एलयुमिनियम के कीमतों में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एयरबस का सबसे सस्ता और छोटा मॉडल ए318 भी मई से 5.91 करोड़ डॉलर में बिकेगा। कंपनी के ए330-200 मॉडल को खरीदने के लिए 18.09 करोड़ डॉलर और डबल डेक ए380 सुपर जम्बो मॉडल को खरीदने के लिए 32.74 करोड़ डॉलर चुकाने पड़ेंगे।


ईएडीएस को पिछले पांच सालों में पहली बार 2007 में घाटा उठाना पड़ा था। एयरबस के सीईओ टॉम एंडर्स ने कहा कि यूरोपीय फैक्ट्रियों की बिक्री बढ़ाई जाए या नहीं इस पर अगले कुछ हफ्तों में निर्णय लिया जाएगा। ए380 और ए400 सैन्य विमानों की बिक्री को लेकर हुए विलम्ब के बाद से एयरबस जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस की फैक्ट्रियों को बेचने का मन बना रही है।

Advertisement
First Published - April 23, 2008 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement