facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

आटे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल भी महंगा, एक झटके में 35 रुपये लीटर बढ़ी कीमतें

Advertisement
Last Updated- January 29, 2023 | 6:28 PM IST
Fuel, Petrol

नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी। इससे देश में पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता को और तेज झटका लगा है।

वित्त मंत्री इशाक दार ने रविवार सुबह टीवी पर जनता को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इससे पहले देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव प्रत्येक पखवाड़े में महीने की पहली और 16 तारीख को किया जाता था।

दार ने कहा, ‘‘हमने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। केरोसिन तेल और हल्के डीजल तेल की कीमतों में भी 18-18 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।’’

नई कीमतें रविवार सुबह 11 बजे से प्रभावी

नई कीमतें रविवार सुबह 11 बजे से प्रभावी हो गई हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 249.80 रुपये प्रति लीटर, हाई-स्पीड डीजल की कीमत 262.80 रुपये प्रति लीटर, मिट्टी के तेल की कीमत 189.83 रुपये प्रति लीटर और हल्के डीजल की कीमत 187 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

IMF की कठिन शर्तों को मानने के लिए तैयार

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि उनकी पार्टी की अगुआई वाला सत्तारूढ़ गठबंधन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की कठिन शर्तों को मानने के लिए तैयार हो गया है, जिससे पाकिस्तान के लिए स्वीकृत राहत पैकेज बहाल किया जा सके।

दार ने कहा कि सरकार ने पिछले साल अक्टूबर से इस साल 29 जनवरी तक पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था और डीजल व केरोसिन की कीमतें कम भी कर दी थीं। कीमत बढ़ने से पहले पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Advertisement
First Published - January 29, 2023 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement