facebookmetapixel
दीपिंदर गोयल ने Eternal CEO पद से दिया इस्तीफा; अलबिंदर सिंह धिंडसा को मिली कमानजमीन सौदों में MMR की बादशाहत, 2025 में 500 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदीWhiteOak MF लाया नया कंजम्प्शन फंड, ₹100 की छोटी SIP से बड़ी ग्रोथ का मौका?Cabinet Decision: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक जारी रहेगी, कैबिनेट से मंजूरी; सरकारी सहायता भी बढ़ीAU SFB share: दमदार Q3 के बावजूद 3% टूटा, अब खरीदने पर होगा फायदा ? जानें ब्रोकरेज का नजरिया₹535 से ₹389 तक फिसला Kalyan Jewellers का स्टॉक, क्या अभी और गिरेगा? जानें क्या कह रहे चार्टGroww ने लॉन्च किया Groww Prime, म्युचुअल फंड निवेश होगा अब ज्यादा स्मार्ट और आसान!Cabinet Decision: SIDBI को ₹5,000 करोड़ का इक्विटी सपोर्ट, MSME को मिलेगा सस्ता कर्जStocks To Buy: मार्केट क्रैश में खरीदारी का मौका, बोनांजा की पसंद 3 पीएसयू बैंक शेयर; 27% तक अपसाइड34% रिटर्न दे सकता है ये IT स्टॉक, Q3 में 18% बढ़ा मुनाफा; ब्रोकरेज ने कहा- सही मौका

क्या रूसी तेल के बिना चल पाएंगी भारतीय रिफाइनरी? Kpler की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

US Tariff: भारत पर कुल अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50% हो गया है। ऐसे में रूस से तेल आयात रोकने या कम करने की चर्चा हो रही है।

Last Updated- August 10, 2025 | 3:35 PM IST
crude oil

भारतीय रिफाइनरी तकनीकी रूप से रूस से कच्चे तेल की सप्लाई के बिना काम चला सकती हैं, लेकिन इस बदलाव के लिए उन्हें बड़े आर्थिक और रणनीतिक संतुलन बनाने होंगे। विश्लेषकों ने कहा कि रूसी कच्चा तेल उच्च ‘डिस्टिलेट’ उत्पादन को बढ़ावा देता है। इसका अर्थ है कि कच्चे तेल के शोधन के दौरान बनने वाले पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन का हिस्सा ज्यादा होता है। भारत की रिफाइनरी खपत में रूसी कच्चे तेल की हिस्सेदारी 38% तक है।

वैश्विक विश्लेषण फर्म केप्लर के अनुसार, रूसी कच्चे तेल को वैकल्पिक तेलों से बदलने से उत्पादन में बदलाव आएगा। इसके चलते डीजल और विमान ईंधन का उत्पादन कम होगा और अवशेष उत्पादन बढ़ जाएगा।

भारत पर लगा कुल 50% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते भारत से अमेरिकी आयात पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। यह टैरिफ रूस से कच्चे तेल का आयात करने के लिए दंड के रूप में है। इससे भारत पर कुल अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50% हो गया है। ऐसे में रूस से तेल आयात रोकने या कम करने की चर्चा हो रही है।

Also Read: PM मोदी ने बेंगलुरु में तीन वंदे भारत ट्रेनें और येलो लाइन मेट्रो की शुरुआत की, साथ ही ऑरेंज लाइन फेज-3 की रखी नींव

भारत को बनाना होगा संतुलन

केप्लर ने अपनी रिपोर्ट – ‘भारतीय आयात पर अमेरिकी शुल्क: ऊर्जा बाजारों और व्यापार प्रवाह पर प्रभाव’ में कहा, ”तकनीकी दृष्टि से भारतीय रिफाइनरी रूसी कच्चे तेल के बिना काम चला सकती हैं, लेकिन इस बदलाव में बड़े आर्थिक और रणनीतिक समझौते शामिल होंगे।”

रिपोर्ट के मुताबिक, भारी छूट और भारत की रिफाइनरी प्रणालियों के अनुकूल होने के कारण रूसी कच्चे तेल के आयात में वृद्धि हुई। रूसी कच्चा तेल उच्च डिस्टिलेट उत्पाद (डीजल और विमान ईंधन) का समर्थन करता है और भारत के उन्नत शोधन बुनियादी ढांचे के लिए उपयुक्त है। इसने सरकारी और निजी दोनों रिफाइनरियों को मजबूत मार्जिन बनाए रखने में मदद की।

केप्लर ने कहा कि इसके उलट जाने पर मार्जिन पर अधिक प्रीमियम नहीं होगा। इसके अलावा अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इससे भी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा।

(PTI इनपुट के साथ)

First Published - August 10, 2025 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट