facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

उत्तर प्रदेश के हर मंडल में बनेंगे सैनिक स्कूल

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में चार सैनिक स्कूल हैं। इसमें से अमेठी, झांसी, मैनपुरी रक्षा मंत्रालय द्वारा और लखनऊ का सैनिक स्कूल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित है।

Last Updated- June 11, 2023 | 3:23 PM IST
The state is becoming the growth engine of the country's development, investment is increasing in UP देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा प्रदेश, यूपी में बढ़ रहा निवेश

उत्तर प्रदेश के हर मंडल में सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। प्रदेश के मंडलों में इन स्कूलों को निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के आधार पर खोले जाएंगे। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को फौज व अर्धसैनिक बलों में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण व शिक्षा दी जाएगी।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में चार सैनिक स्कूल हैं। इसमें से अमेठी, झांसी, मैनपुरी रक्षा मंत्रालय द्वारा और लखनऊ का सैनिक स्कूल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित है। गोरखपुर के फर्टिलाइजर कारखाने में करीब 50 एकड़ रकबे में एक सैनिक स्कूल निर्माणाधीन है। अगले सत्र से यहां पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर मंडल में एक सैनिक स्कूल खोले जाने की घोषणा कर चुके हैं। घोषणा के मुताबिक आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, बस्ती, बरेली, मुरादाबाद, बाँदा, झांसी, देवीपाटन, अयोध्या, कानपुर नगर, मेरठ, सहारनपुर, मीरजापुर और वाराणसी में पीपीपी (पब्लिक, प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर सैनिक स्कूल खोले जाएंगे।इन सैनिक स्कूलों की स्थापना व संचालन का काम निजी क्षेत्र करेगा।

गौरतलब है कि सेना व अर्धसैनिक बलों में कार्यरत जवानों एवं अफसरों के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। वैसे भी फौज, बीएसएफ, सीआरपीएफ एवं अन्य सैन्य बलों में यूपी के जवानों एवं अफसरों की संख्या सर्वाधिक है। प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर व बस्ती के पचवस गांव से बड़ी तादाद में लोग फौज में काम कर रहे हैं। एशिया के सबसे बड़े 1.20 लाख की आबादी वाले गाजीपुर के गहमर गांव से हर घर में कोई न कोई सेना तथा अर्धसैनिक बलों में है। इसके अलावा हरियाणा व उत्तराखंड की सीमा से सटे कई गांवों में फौजियों की बड़ी तादाद है।

हाल ही इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) देहरादून से उत्तर प्रदेश के 63 अधिकारी प्रशिक्षण पूरा कर निकले हैं जबकि 2022 में यब संख्या 50 और 2021 में 45 रही थी। प्रदेश के युवाओं में सेना में भर्ती को लेकर उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर मंडल में कम से कम एक सैनिक स्कूल खोलने का ऐलान किया है।

First Published - June 11, 2023 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट