facebookmetapixel
Advertisement
‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोरनिवेशकों की ऊंची यील्ड की मांग के आगे झुका नाबार्ड, 7,000 करोड़ रुपये का बॉन्ड इश्यू लिया वापसडीजल की महंगाई से ट्रांसपोर्टर्स बेहाल, माल ढुलाई दरों में बढ़ोतरी की तैयारी; ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असरब्रिटेन के नए स्टील नियमों से अटका भारत का मेगा व्यापार सौदा, FTA लागू होने में हो सकती है देरी

जी20 विकासशील देशों के मुद्दे आगे बढ़ाएगा: भारत का बयान

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 2023 में भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ही अफ्रीकी संघ को इस प्रतिष्ठित समूह का स्थायी सदस्य बनाया गया था।

Last Updated- November 21, 2025 | 9:02 AM IST
P20 Summit: pm modi inaugurates 9th parliamentary speakers' summit

अमेरिका ने जहां इस वर्ष के जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे दक्षिण अफ्रीका को चेतावनी दी है कि वह कोई संयुक्त बयान जारी न करे, वहीं भारत ने गुरुवार को कहा कि यह सम्मेलन विकासशील देशों से जुड़े कई प्रमुख मुद्दों को आगे बढ़ाएगा। इनमें आपदा जोखिम कम करने जैसे कई मुद्दे हैं, जिन्हें 2023 में भारत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन के दौरान भी उठाया गया था। अमेरिका ने इस बार जी20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 21 से 23 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे। अफ्रीकी महाद्वीप के लिए यह पहला मौका है जब वह जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसी के साथ जी20 के सभी सदस्य देशों द्वारा समूह की अध्यक्षता संभालने का पहला चक्र समाप्त हो जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 2023 में भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ही अफ्रीकी संघ को इस प्रतिष्ठित समूह का स्थायी सदस्य बनाया गया था। मंत्रालय ने यह भी कहा कि पिछले चार बार से जी20 की अध्यक्षता विकासशील देश ही कर रहे हैं। इनमें 2022 में इंडोनेशिया, 2023 में भारत, 2024 में ब्राजील और इस बार दक्षिण अफ्रीका का नंबर है। इस समूह ने विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए प्रासंगिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी जोहानिसबर्ग में जी20 सम्मेलन के जिन तीन पूर्ण सत्रों को संबोधित करेंगे, उनमें पहला- समावेशी और सतत आर्थिक विकास और व्यापार की भूमिका, विकास के लिए वित्तपोषण और ऋण का बोझ, दूसरा- आपदा जोखिम कम करना, जलवायु परिवर्तन, न्यायसंगत ऊर्जा परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा तथा तीसरा- दुर्लभ खनिज, सुविचारित काम और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस शामिल हैं।
शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी वहां मौजूद कुछ शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। वह भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका के नेताओं की बैठक में भी भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है।

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 9:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement