facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

योगी कैबिनेट में नवनियुक्त चार मंत्रियों को विभागों का किया गया आवंटन, मंत्रालय में हुए बदलाव

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के पास से अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम हज एवं वक्फ के साथ नागरिक सुरक्षा विभाग हटा लिया गया है।

Last Updated- March 12, 2024 | 8:35 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिपरिषद के पहले विस्तार में एक हफ्ता पहले शपथग्रहण करने वाले मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं।

मंगलवार को जारी नए मंत्रियों के विभागों की सूची में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, दारा सिंह चौहान को कारागार, सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स व अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आवंटित किया गया है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आठ महीने पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन खत्म कर भारतीय जनता पार्टी के साथ आ गए थे जबकि नए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार पिछले महीने ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुयी राष्ट्रीय लोकदल के विधायक हैं।

मंगलवार को हुए आवंटन में धर्मवीर प्रजापति को कारागार की जगह अब नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड विभाग दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के पास से अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम हज एवं वक्फ के साथ नागरिक सुरक्षा विभाग हटा लिया गया है।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल के पास पहले छह विभागों का प्रभार है जिसमें तीन हट गए हैं। इसी तरह कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग लेकर नए बने मंत्री सुनील शर्मा को दे दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते हफ्ते हुए विस्तार के बाद योगी मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या 56 हो गयी है। नियमानुसार उत्तर प्रदेश में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं इस तरह विस्तार के बाद भी चार स्थान खाली हैं।

योगी सरकार में वर्तमान में 22 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 20 राज्य मंत्री हैं। पिछले हफ्ते हुए विस्तार के बाद उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के 22, 10 दलित और 24 सामान्य वर्ग के मंत्री हैं।

First Published - March 12, 2024 | 8:35 PM IST

संबंधित पोस्ट