facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Update: हैवीवेट शेयरों में बिकवाली से बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक गिरा; निफ्टी 26,200 के पासStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

Nobel Committee के डिप्टी लीडर ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले – नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे मजबूत दावेदार

Last Updated- March 16, 2023 | 4:07 PM IST
PM Modi

नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर एस्ले तोजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार का सबसे बड़ा दावेदा बताया है।

एस्ले तोजे ने कहा कि भारत एक सुपरपावर देश बनने को तैयार है। साथ ही तोजे ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को समझाया है, वो काबिले तारीफ है। एस्ले तोजे ने कहा कि आज के दौर में हमें अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर इस तरह के नेता की जरूरत है।

तोजे ने अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी एक भरोसेमंद लीडर हैं जो देशों के बीच युद्ध को रोकने और शांति बनाए रखने की क्षमता रखते हैं।

तोजो ने कहा कि भारत लगातार उन्हीं मुद्दों पर काम कर रहा है, जिससे वैश्विक कल्याण संभव है। नोबेल शांति पुरस्कार के बारे में पूछे जाने पर तोजो ने कहा कि भारतीय इस पुरस्कार के लिए बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं।

नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर के इस बयान आने के बाद पीएम मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार का सबसे बड़ा दवादेर माना जा रहा है।

First Published - March 16, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट