facebookmetapixel
विमान हादसे में राकांपा प्रमुख अजित पवार की मौत, चार अन्य लोगों की भी गई जानराष्ट्रपति मुर्मू का बजट सत्र अभिभाषण: देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत, ईयू-एफटीए से रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तारमारुति को दमदार बिक्री से मिली रफ्तार, Q3 में मुनाफा 4.1% बढ़ा, नए लेबर कोड का दिखा असरखपत के रुझान स्थिर, मार्जिन में सुधार के आसार; FMCG में ठोस वृद्धि की आस: मैरिकोIndia-EU FTA में बाजार पहुंच की बाधाओं से निपटने के लिए बनेगा स्पेशन ‘रैपिड रिस्पॉन्स मैकेनिज्म’India EU FTA में वाहन आयात पर सख्ती, टैरिफ कोटा का लाभ सिर्फ चुनिंदा यूरोपीय कंपनियों कोCBAM नियमों से संकट में छोटे स्टील निर्यातक, यूरोपीय बंदरगाहों पर माल जब्त; ऑर्डर रद्दIndia-EU FTA के उत्साह से लगातार दूसरे दिन चढ़े बाजार, सेंसेक्स 487 अंक उछलाEU से भारत सिर्फ 50,000 टन सेब का आयात करेगा, किसानों की आय बनी रहेगी सुरक्षितIndia-EU FTA से फुटवियर-लेदर सेक्टर को बूस्ट, भारतीय फुटवियर उद्योग के जमेंगे पांव

National Space Day 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुताबिक, इसका मुख्य विषय 'चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना- भारत की अंतरिक्ष गाथा' है।

Last Updated- August 23, 2024 | 10:00 AM IST
Prime Minister Modi
File Photo: Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं तथा आगे भी इसी प्रकार के और निर्णय लेगी।

भारत पिछले वर्ष 23 अगस्‍त को चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश बना था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्‍त को राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। मोदी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को शुभकामनाएं। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बहुत गर्व के साथ याद करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिन है।”

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं और आने वाले समय में हम और भी अधिक निर्णय लेंगे।” देश आज अपना पहला राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, इसका मुख्य विषय ‘चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना- भारत की अंतरिक्ष गाथा’ है।

इसरो ने कहा है कि इस अवसर पर अंतरिक्ष में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों, समाज को होने वाले गहन लाभों और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़ने के असीमित अवसरों पर प्रकाश डालने वाले अनेक कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जाएंगे।

First Published - August 23, 2024 | 10:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट