facebookmetapixel
Gold, Silver Price Today: सोना फिर ₹1.50 लाख से नीचे लुढ़का, चांदी में भी गिरावटऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का लक्ष्य: पीयूष गोयलQ3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजेइंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय वाइड-बॉडी उड़ानों में की कटौतीएंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धाएआई कंपनी में संभावनाएं अपार: फ्रैक्टल एनालिटिक्स सीईओStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर LIC और Tata Power तक; गुरुवार को इन स्टॉक्स पर फोकसAI पर भरोसा डगमगाया? Alphabet से एशिया तक शेयरों में भूचालStock Market Update: सपाट शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 25650 के नीचेChatGPT के बाद अब ‘AI का डर’! आखिर दो दिन में टेक कंपनियों के क्यों उड़ गए अरबों डॉलर

मुंबई-दिल्ली रहा दुनिया का 8वां सबसे व्यस्त घरेलू हवाई मार्ग

ओएजी रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में मुंबई-दिल्ली मार्ग पर 79.63 लाख सीटें, सोल-जेजू दुनिया का सबसे व्यस्त मार्ग।

Last Updated- December 18, 2024 | 10:40 PM IST
Diwali airfares

विमानन क्षेत्र का विश्लेषण करने वाली कंपनी ओएजी के अनुसार साल 2024 में मुंबई-दिल्ली मार्ग वैश्विक स्तर पर आठवें सबसे व्यस्त घरेलू मार्ग रहा। विमानन कंपनियों ने दोनों शहरों के बीच 79.63 लाख सीटें मुहैया कराईं। साल 2023 में यह मार्ग इस सूची में नौवें स्थान पर था और विमानन कंपनियों ने भारत के इन दो प्रमुख शहरों के बीच 72.76 लाख सीटें उपलब्ध कराई थीं।

ओएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2024 में सोल-जेजू दुनिया का सबसे व्यस्त घरेलू मार्ग रहा, जहां विमानन कंपनियों ने 1.4183 करोड़ सीटों का संचालन किया। इसमें कहा गया, ‘शीर्ष 10 सबसे व्यस्त घरेलू मार्गों में से आठ एशिया में हैं जिनमें दक्षिण कोरिया, जापान, वियतनाम, भारत और चीन के प्रमुख ट्रंक मार्ग शामिल हैं।’ होक्काइडो के चितोसे हवाई अड्डे से टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के बीच का मार्ग 1.19 करोड़ सीटों के साथ वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा घरेलू मार्ग है और यह पिछले वर्ष के समान स्तर पर रहा है।

शीर्ष 10 में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज करने वाला मार्ग जेद्दा से रियाद के बीच वाला है जिसकी सीट क्षमता में 2023 के मुकाबले साल 2024 में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

First Published - December 18, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट