facebookmetapixel
चांदी की ऐतिहासिक छलांग: 10 दिन में 1 लाख की बढ़त के साथ 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भावडॉलर के मुकाबले रुपया 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया मुद्रा पर दबावमुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का विश्वास: हर दिन असंभव को संभव कर दिखाएंगे भारतीयइंडियन ऑयल की अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में पेट्रोकेमिकल निर्यात बढ़ाने की तैयारी: CMD एएस साहनीUP Budget 2026: 11 फरवरी को आएगा उत्तर प्रदेश का बजट, विकास और जनकल्याण पर रहेगा फोकसEconomic Survey 2026: वै​श्विक खींचतान से निपटने के लिए स्वदेशी पर जोरसुप्रीम कोर्ट ने ट्रेड यूनियनों को फटकारा, औद्योगिक विकास में रुकावट के लिए जिम्मेदार ठहरायाEconomic Survey में ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ पर जोर: लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मकता से चमकेगी देश की GDPबारामती विमान दुर्घटना: जांच जारी, ब्लैक बॉक्स बरामद; DGCA सतर्कविदेशों में पढ़ रहे 18 लाख भारतीय छात्र, प्रतिभा पलायन रोकने के लिए बड़े सुधारों की जरूरत: Economic Survey

शिंदे और फडणवीस का जलगांव दौरा रद्द, योगी की दहाड़ से राजनीति गरम

Last Updated- January 30, 2023 | 9:07 PM IST
Maharashtra CM Eknath Shinde
Creative Commons license

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ले जा रहा विमान खराब मौसम के कारण सोमवार को वापस मुंबई लौट आया। धर्मांतरण रोकने के लिए आयोजित किये गए महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सनातन विरोधियों पर जमकर बरसें। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई।

देशभर के संतों के मार्गदर्शन में बंजारा समाज बंधु एक हों, युवा नशे से दूर रहें और बंजारा समाज धर्मांतरण से बचे, अखिल भारतीय हिन्दू गोरबंजारा एवं लबाना नायकड़ा समाज की ओर से गोदरी में महाकुंभ का आयोजन किया गया है। पिछले पांच दिनों से चल रहे इस महाकुंभ का समापन आज हो गया।

इस महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योग गुरु बाबा रामदेव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को शामिल होना था। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शिंदे और फडणवीस एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जलगांव जिले के जामनेर जा रहे थे। विमान ने मुंबई से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के कारण वह लौट आया। जिसके बाद जलगांव दौरा रद्द कर दिया
गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलगांव में आयोजित एक जनसभा में सनातन विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि सनातन पर प्रत्येक भारतवासी को गर्व है। इस दुनिया में सनातन ही सबसे प्राचीन धर्म है। आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सनातन धर्म के मूल्यों की रक्षा कर रही है।

सनातन धर्म का मतलब मानवता होता है। सनातन धर्म में पूरी दुनिया को अपना परिवार कहा गया है और सनातन के साथ छेड़छाड़ करना मानवता जीवन के साथ छेड़छाड़ करना है। सनातन विरोधियों की मंशा कभी भी कामयाब नहीं होगी। सनातन धर्म की राह पर चलकर ही भारत विश्वगुरु बन सकता है।

अवैध धर्मांतरण पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि जो लोग अवैध धर्मांतरण के साथ भारत को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, वे जान लें कि उनकी मंशा कभी भी सफल नहीं होने वाली है। आज समाज उठा खड़ा हुआ है, सामज जाग चुका है।

आज भारत ब्रिटेन को छोड़कर 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, बहुत जल्द आने वाले वर्षो में ये,चौथी और तीसरी और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा, इसमें कोई संदेह नही होना चाहिए। आज़ादी के अमृत वर्ष में विश्व के 20 बड़े देशों का नेतृत्व G20 के माध्यम से कर रहा है,ये वही G20 देश हैं जो विश्व की महाशक्ति हैं, यही भारत की बढ़ती हुई शक्ति है। राष्ट्रपति के मुगल गॉर्डन का नाम अब अमृत उद्यान हो गया है, यही है अपनी विरासत का सम्मान।

यह भी पढ़ें: Sugar Export : चीनी निर्यात कोटा की दूसरी खेप जल्द घोषित होने की उम्मीद

एक महीने में दूसरी बार सरकारी विमान में खराबी आई

खास बात यह है कि इस महीने में यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री के सरकारी विमान में खराबी आई है। इससे पहले 5 जनवरी को इस विमान में खराबी आ गई थी। एकनाथ शिंदे और फडणवीस को औरंगाबाद और पुणे का दौरा करना था। लेकिन उसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण शिंदे और फडणवीस दोनों को एयरपोर्ट के वीआईपी वेटिंग रूम में आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद विमान की मरम्मत न हो पाने के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी थी। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र यानी ठाणे के लिए रवाना हो गए, जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार से पुणे गए।

First Published - January 30, 2023 | 9:05 PM IST

संबंधित पोस्ट