facebookmetapixel
चांदी की ऐतिहासिक छलांग: 10 दिन में 1 लाख की बढ़त के साथ 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भावडॉलर के मुकाबले रुपया 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया मुद्रा पर दबावमुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का विश्वास: हर दिन असंभव को संभव कर दिखाएंगे भारतीयइंडियन ऑयल की अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में पेट्रोकेमिकल निर्यात बढ़ाने की तैयारी: CMD एएस साहनीUP Budget 2026: 11 फरवरी को आएगा उत्तर प्रदेश का बजट, विकास और जनकल्याण पर रहेगा फोकसEconomic Survey 2026: वै​श्विक खींचतान से निपटने के लिए स्वदेशी पर जोरसुप्रीम कोर्ट ने ट्रेड यूनियनों को फटकारा, औद्योगिक विकास में रुकावट के लिए जिम्मेदार ठहरायाEconomic Survey में ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ पर जोर: लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मकता से चमकेगी देश की GDPबारामती विमान दुर्घटना: जांच जारी, ब्लैक बॉक्स बरामद; DGCA सतर्कविदेशों में पढ़ रहे 18 लाख भारतीय छात्र, प्रतिभा पलायन रोकने के लिए बड़े सुधारों की जरूरत: Economic Survey

बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे से फंसे थे 36 मछुआरे, Indian Navy ने किया रेस्क्यू

बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों को भारतीय नौसैनिक पोत (आईएनएस) खंजर के जरिए सुरक्षित निकाला गया है।

Last Updated- July 29, 2023 | 12:06 PM IST
Indian Navy

नौसेना ने शनिवार को कहा कि उसने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों को बचा लिया है। इन मछुआरों को भारतीय नौसैनिक पोत (आईएनएस) खंजर के जरिए सुरक्षित निकाला गया है।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘बंगाल की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस खंजर ने तमिलनाडु के तट से 130 समुद्री मील दूर फंसे 36 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया है।’’

ये भी पढ़ें : भारत किसी को निराश नहीं करता: PM Modi

उन्होंने कहा, ‘‘ये मछुआरे तीन नौकाओं में सवार थे। आईएनएस खंजर तीनों नौकाओं को समुद्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 30 घंटे से अधिक लंबा अभियान चलाकर तट पर ले आया।’’ आईएनएस खंजर बंगाल की खाड़ी में अभियान संबंधी तैनाती पर है।

उसे तमिलनाडु तट से 130 समुद्री मील दूर तीन नौकाएं-सबरीनाथन, कलाईवानी और वी सामी दिखाई दी थीं। कमांडर मधवाल ने कहा, ‘‘नौकओं में सवार 36 मछुआरे तमिलनाडु के नागपट्टिनम से हैं और खराब मौसम के कारण वे दो दिन से समुद्र में फंसे हुए थे। उनके पास ईंधन नहीं था, कोई अन्य सुविधाएं नहीं थीं और नौका के इंजन भी खराब हो गए थे।’’

नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि पोत ने नौकाओं को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं और 30 घंटे से अधिक लंबा अभियान चलाकर शुक्रवार को चेन्नई में उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।

First Published - July 29, 2023 | 10:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट