facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

कैसे रोशनी नादर मल्होत्रा एक ही दिन में भारत की तीसरी सबसे अमीर शख्स बन गईं?

Advertisement

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स के मुताबिक भारत की सूची में मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय का तमगा बरकरार रखे हुए हैं।

Last Updated- March 09, 2025 | 11:01 PM IST
एचसीएल समूह के संस्थापक शिव नादर और उनकी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा

एचसीएल समूह के संस्थापक शिव नादर ने अपनी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा को हाल ही में अपनी 47 फीसदी हिस्सेदारी दे दी है। इसके बाद, रोशनी कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक बन गई हैं और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स डेटा के अनुसार, भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति अभी बन गई हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स के मुताबिक भारत की सूची में मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय का तमगा बरकरार रखे हुए हैं और उनकी संपत्ति 88.1 अरब डॉलर है वहीं गौतम अदाणी का नेटवर्थ 68.9 अरब डॉलर है। शिव नादर अपनी हिस्सेदारी अपनी बेटी को देने से पहले तीसरे स्थान पर थे और उनकी संपत्ति पहले 35.9 अरब डॉलर थी।

उत्तराधिकार सौंपने की रणनीति के तहत ही नादर ने एचसीएल कॉर्पोरेशन और वामा दिल्ली में अपनी 47 फीसदी हिस्सेदारी रोशनी को उपहार में दी जो प्रवर्तक कंपनियां हैं। उपहार स्वरूप संपत्ति हस्तांतरण की कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद, रोशनी को एचसीएल कॉर्प और वामा में बहुलांश हिस्सेदारी मिल जाएगी जिससे वह एचसीएल इन्फोसिस और एचसीएलटेक की सबसे बड़ी शेयरधारक बन जाएंगी।

इसके अलावा, वामा दिल्ली की 12.94 फीसदी हिस्सेदारी और एचसीएल कॉर्प द्वारा एचसीएल इन्फोसिस्टम की 49.94 फीसदी हिस्सेदारी के तहत रोशनी को मतदान के अधिकार भी मिलेंगे।

वर्तमान में, वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट के पास एचसीएलटेक में 44.71 फीसदी हिस्सेदारी है जिसका मूल्य 1,86,782 करोड़ रुपये है।  बीएसई आईटी कंपनियों में, वामा दिल्ली के पास दूसरी सबसे अधिक मूल्यवान प्रवर्तक की हिस्सेदारी है और मूल्यांकन के हिसाब से शीर्ष 30 मिडकैप कंपनियों में यह नौवें स्थान पर है। 

रोशनी वर्ष 2020 से ही एचसीएलटेक की चेयरपर्सन हैं और उन्होंने अपने पिता से यह भूमिका ली है। उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन विषय में स्नातक की डिग्री ली है और केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है।

Advertisement
First Published - March 9, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement